रायगढ़ में हाथी प्यास बुझाने तालाब पहुंचे, VIDEO:
२३ मई २०२६ · साकार भारत · पेज 3 — पूरा पेज पढ़ें
कटिंग का पाठ
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों की मौजूदगी अक्सर देखने को मिलती है। इनके वीडियो भी समय-समय पर सामने आते रहते हैं। इस बार भी भीषण गर्मी के बीच हाथियों के नहाने और लंबे समय तक पानी में डूबे रहने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस दल में 52 हाथी शामिल हैं, जिनमें शावक भी मौजूद हैं।
गुरुवार को छाल रेंज के Us परिसर में 52 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। शाम के समय यह झुंड चीतापाली आमामुड़ा तालाब के पास पहुंच गया। इसके बाद दल के कई हाथी तालाब में पानी पीने और नहाने के लिए उतर गए। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए और हाथियों को देखने लगे।
पूरा पढ़ें
ग्रामीणों नजारे वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथी अपनी सूंड से पानी भरकर खुद पर डालते और पानी पीते नजर आ रहे हैं। कुछ हाथी तालाब के पानी में पूरी तरह डूबकर राहत लेते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि यह दल घंटों तक तालाब में ही मौजूद रहा।
वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार गुरुवार को जिले के जंगलों में कुल 48 हाथी विचरण कर रहे थे। इनमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 4 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई, जबकि रायगढ़ वन मंडल में 7 हाथी देखे गए। आंकड़ों के अनुसार झुंड में 53 नर, 73 मादा और 22 शावक शामिल हैं। इनमें सबसे बड़ा दल छाल रेंज के एडू परिसर में देखा गया, जहां 52 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था। इसी दल का तालाब में नहाते हुए वीडियो भी सामने आया है।
हाथियों के दल ने कई किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। धरमजयगढ़ के क्रोंधा में शंकर राठिया की फसल बर्बाद हो गई। वहीं कापू के छापरदांड में शिवलाल, दिलीप, राजकुमार, छत्री Ba और सबल उरांव की धान की फसल को नुकसान पहुंचा
यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव
इसी अंक की और कटिंग
लेटेस्ट न्यूज़
सभी देखें
उत्तराखंड को IISER, AIIA व नए हाईवे पर केंद्र से सकारात्मक संकेत
धान खरीदी: छत्तीसगढ़ के किसान अब 'तुहर टोकन' ऐप से पाएंगे टोकन
छत्तीसगढ़ में 10 जनवरी 2027 से 'स्वगणना', घर बैठे दें जाति व अन्य जानकारी






