मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग साकार भारत
१ अक्टूबर २०२६ · पेज 4 / 8

युग तुलसी श्रीरामकिंकर उवाच — 1 अक्टूबर 2026

१ अक्टूबर २०२६ · साकार भारत · पेज 4 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
युग तुलसी श्रीरामकिंकर उवाच — 1 अक्टूबर 2026
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

जब लंका के रणांगन में Aled श्रीलक्ष्मणजी की दवा लेने के लिए हनुमानजी चले तो गए किंतु वे भी मार्ग में बीमार हो गए। और तब प्रभु के सामने यह समस्या उत्पन्न हो गई कि जब लक्ष्मणजी बीमार पड़े तब मैंने हनुमानजी को दवा लेने के लिए भेजा परंतु अब हनुमानजी को किसके पास भेजूं। और तब भगवान को तुरंत अयोध्या वाले वैद्य की याद आई और श्रीभरत तो रामायण के वैद्य हैं ही। उनका परिचय देते हुए गोस्वामीजी कहते हैं कि भरत दरस मेटा भव रोगू। ।

पूरा पढ़ें

और सचमुच श्रीभरत के द्वारा उनका रोग नष्ट कर दिया गया। इसलिए जब श्रीहनुमानजी दवा लेकर आए तो भगवान राम ने हनुमानजी को हृदय से लगा लिया, तथा बड़ी प्रशंसा की, और कहा हनुमान मैंने सुना है कि इस यात्रा में तुम्हारा भरत से मिलन हुआ तो क्या सच है ? और यदि सचमुच मिलन हुआ तो बताओ मुझमें और भरत में क्‍या तुम्हें कोई अंतर दिखाई दिया ? श्रीहनुमानजी ने कहा, महाराज ! श्रीभरत के पास दो बाण ऐसे हैं जो किसी के पास नहीं हैं। तथा उनकी व्याख्या करते हुए कहा, महाराज ! यहां से जब मैं दवा लेने गया तो आपके चरणों का स्मरण करके लेकिन में न जाने कहां से अभिमान की छाया तो पड़ ही गई सुनि कपि मन उपजा अभिमाना।

और साथ ही मेरे मन में यह भ्रम हो गया कि यदि मैं न होता तो रणांगन से लक्ष्मणजी को उठाकर और कौन ले आता, और कौन वैद्य को घर सहित ले आता और यदि मैं न होता तो दवा भी कौन ले आता ? लेकिन प्रभु ! मेरे भ्रम का निवारण तो तब हुआ जब श्रीभरत का बाण लगा। प्रभु ने कहा, हनुमान ! भरत में तुम्हारे ऊपर बाण चलाकर बड़ा बुरा किया। किंतु हनुमानजी ने कहा, महाराज ! मेरे ऊपर बाण नहीं चलाया अपितु उन्होंने तो मेरे अभिमान पर बाण चलाया। क्योंकि प्रभु ! भरतजी का बाण लगते ही पहले तो मैं मूर्छित होकर गिर गया और बाद में जब उनकी कृपा से मेरे नेत्र खुले तो मुझे चिंता हुई कि वह दवा का पर्वत कहां चला गया ? और तब मैंने देखा कि दवा का पर्वत लटक रहा है। शिष्य विशु व्ही.पी. नेगी श्री रामकिंकर आध्यात्मिक मिशन erage.

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़पेज 1 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिएमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिएपेज 1 नई दिल्ली राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री रामविचार नेतामनई दिल्ली राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री रामविचार नेतामपेज 1 зи укані fase ані алі зика і бківзи укані fase ані алі зика і бківपेज 1 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षणबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षणपेज 3 मंत्री विजय शर्मा से मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव ने की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चामंत्री विजय शर्मा से मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव ने की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चापेज 3 किसी को सुनना हो तो धैर्य और शांति से रुककर सुनिएकिसी को सुनना हो तो धैर्य और शांति से रुककर सुनिएपेज 4 झारखंड में दलहन का 93 हजार हेक्टेयर अधिक उत्पादन, तिलहन के लिए पैकेज मांगाझारखंड में दलहन का 93 हजार हेक्टेयर अधिक उत्पादन, तिलहन के लिए पैकेज मांगापेज 6
यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
युग तुलसी श्रीरामकिंकर उवाच — 1 अक्टूबर 2026
युग तुलसी श्रीरामकिंकर उवाच — 1 अक्टूबर 2026