मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की त्वरित पहल से दिव्यांग हितग्राही को एक घंटे में मिली ट्राइसिकल
१० अक्टूबर २०२६ · साकार भारत · पेज 1 — पूरा पेज पढ़ें
कटिंग का पाठ
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर। जरूरतमंदों की सहायता के लिए त्वरित पहल करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा के ग्राम कल्याणपुर निवासी दिव्यांग जगसाय राजवाड़े को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई। श्री जगसाय 5 अक्टूबर को मंत्री श्रीमती राजवाड़े के निज निवास बीरपुर पहुंचे थे और अपनी आवागमन संबंधी कठिनाई बताते हुए ट्राइसाइकिल की मांग रखी थी। मंत्री राजवाड़े ने उनकी आवश्यकता को समझते हुए तत्काल संबंधित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मांग रखे जाने के लगभग एक घंटे के भीतर ही श्री जगसाय को ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई। इससे उनके आवागमन को सुविधाजनक बनाने में मदद मिली।
पूरा पढ़ें
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि जनसेवा का उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन को सुगम बनाना है। आमजन की समस्याओं को सुनना, उनकी जरूरतों को समझना और समय पर सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सुविधा और आत्मविश्वास देने के लिए सहायता एवं सहयोग के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव
इसी अंक की और कटिंग
युवा शक्ति ही करेगी विकसित और सशक्त भारत का निर्माण: मुख्यमंत्री विष्णु देव सायपेज 1
कर प्रणाली में प्रक्रियागत सरलीकरण का नया अध्याय : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरीपेज 1
वन मंत्री केदार कश्यप ने की 60 लाख रुपए के तकनीकी नवाचारों की घोषणापेज 1
राजेश अग्रवाल ने की विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षापेज 1
Nana Patekar Passed Away: Finance Minister O.P. Chaudhary expressed griefपेज 1
नई पीढ़ी को समझाएं संबंधों का भारतीय संस्कृति में क्या है अर्थपेज 4
अपने सूरज को जगाओपेज 4
युग तुलसी श्रीरामकिंकर उवाच — 10 अक्टूबर 2026पेज 4
लेटेस्ट न्यूज़
सभी देखें
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging' का विमोचन, भूपेश बघेल होंगे शामिल
रायपुर के बंद स्मार्ट शौचालयों की डिजिटल निगरानी, इंदौर एजेंसी संभालेगी सफाई
छत्तीसगढ़ के कोयलांचल में SECL की 'सुश्रुत योजना' से बन रहे डॉक्टर