महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश
१३ अक्टूबर २०२६ · साकार भारत · पेज 1 — पूरा पेज पढ़ें
कटिंग का पाठ
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के अग्रसेन धाम में आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव शामिल राज्यपाल रमेन अवसर प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि एवं श्री अग्रसेन जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाराजा श्री अग्रसेन जी ने समाज को दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश दिया। अग्रवाल समाज व्यवसाय के साथ समाज में भी अपना योगदान दे रहे हैं और अर्थव्यवस्था में भी सार्थक भारतीय उनका महत्वपूर्ण योगदान परिश्रम से स्थापित है। यह समाज उद्योग-धंधों में अग्रणी अग्रसेन व्यक्ति करने व रोजगार अग्रवाल देते हैं। विभिन्न समाज के लोग यूमिका में रहते हैं। महाराजा जी ने समाज के अंतिम के उत्थान के लिए कार्य " प्रेरणा दी। उनके द्वारा दिए ईंट एक रुपया का सिद्धांत आपसी सहयोग और आत्मनिर्भरता की अनोखी मिसाल है। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने हमें सिखाया कि ज्ञान सभी से लेना चाहिए और दान भी देना चाहिए। नई पीढ़ी को त्वरित सफलता प्राप्त करे al जगह पारंपरिक मूल्यों का पालन करना चाहिए। अग्रवाल समाज में पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने की सुंदर परम्परा है। असम सिनेमा को आगे बढ़ाने में श्री ज्योति प्रसाद अग्रवाल ने योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी की भागीदारी से ही सुंदर समाज का निर्माण हो सकता है। छत्तीसगढ़ में उद्योग एवं व्यवसाय की असीम संभावना है। अग्रवाल समाज अपने व्यापार में इन अवसरों का उपयोग करेंगे तो कई लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि यह समाज हमेशा परोपकार के क्षेत्र में अग्रणी रहता है। चाहे स्वास्थ्य शिविर हो या गौसेवा, धर्मशाला, सामूहिक विवाह या निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना, अग्रवाल समाज हर रूप में आगे बढ़कर परोपकार करता है। आज भी गौमाता के लिए एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया है।
यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव
इसी अंक की और कटिंग
स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव सायपेज 1
सीएम साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने गन्ना किसानों को दी बधाईपेज 1
शारदीय नवरात्रि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाईपेज 1
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूतीपेज 1
राजनांदगांव की बिजली व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, अगले 25 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनेगी कार्ययोजनापेज 2
किसान समृद्धि योजना से मनोज कुमार के खेतों में आई हरियालीपेज 2
fara zar I Herlपेज 3
sıidı uG uz агмपेज 3
लेटेस्ट न्यूज़
सभी देखें
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging' का विमोचन, भूपेश बघेल होंगे शामिल
रायपुर के बंद स्मार्ट शौचालयों की डिजिटल निगरानी, इंदौर एजेंसी संभालेगी सफाई
छत्तीसगढ़ के कोयलांचल में SECL की 'सुश्रुत योजना' से बन रहे डॉक्टर