मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग साकार भारत
१६ सितंबर २०२६ · पेज 3 / 8

18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों के दो-पहिया वाहन चलाने पर सख्ती

१६ सितंबर २०२६ · साकार भारत · पेज 3 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों के दो-पहिया वाहन चलाने पर सख्ती
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

बालोद। छत्तीसगढ़ के अनेक शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या Hig वर्ष से कम आयु के स्कूली विद्यार्थियों द्वारा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के दो-पहिया वाहन चलाकर विद्यालय आने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रायपुर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कार्यालय क्षेत्रीय. परिवहन अधिकारी, रायपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 7403/8737/2026 दिनांक 0/09/26 के अनुसार समस्त स्कूल/महाविद्यालय संचालक/प्राचार्य, रायपुर को निर्देशित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह न केवल मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन और अन्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। यह कार्रवाई परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ के पत्र क्रमांक 3703/प्रवर्तन-कर शाखा/टीसी/2026 नया रायपुर दिनांक 03.09.2026 के संदर्भ में की जा रही है। प्रदेश के सभी विद्यालयों में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। RTO रायपुर ने निर्देशित किया है कि संस्थान में अध्ययनरत 8 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों के अभिभावकों को दोपहिया वाहन चलाने से रोकने हेतु सूचित करना सुनिश्चित करें। आदेश की प्रतिलिपि परिवहन आयुक्त, अध्यक्ष लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) पुलिस मुख्यालय, कलेक्टर रायपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एवं जिला शिक्षा अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों के दो-पहिया वाहन चलाने पर सख्ती
18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों के दो-पहिया वाहन चलाने पर सख्ती