मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग साकार भारत
१६ सितंबर २०२६ · पेज 5 / 8

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा 'बजरंग चौक का राजा'

१६ सितंबर २०२६ · साकार भारत · पेज 5 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा 'बजरंग चौक का राजा'
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

बप्पा ध्यान रायपुर। गणेश उत्सव के बीच गरियाबंद के बजरंग चौक के राजा कल भव्य एंट्री के साथ विराजमान हुए। बजरंग चौक गणेश एवं नवदुर्गा उत्सव समिति ने इस बार भगवान गणपति के आगमन को बेहद आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया। बप्पा की अनोखी एंट्री ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है।

पर्दे पर सबसे पहले गणपति बप्पा के हाथों की झलक दिखाई देती है, जिसके साथ विशाल मूषक की छवि नजर आती है।

पूरा पढ़ें

इसके बाद बप्पा मूषक पर सवार होकर तेज रफ्तार में आते हुए दिखाई देते हैं। जैसे ही अचानक पर्दा हटता है, सामने विराजमान भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा के दर्शन होते हैं। इसी के साथ रोशनी और आतिशबाजी से पूरा बजरंग चौक जगमगा उठता है और चारों ओर “गणपति aa मोरया' के जयकारे गूंजने लगते हैं। पूरा माहौल गणपति भक्त में डूब जाता है।

समिति की ओर से बप्पा के स्वागत के लिए किए गए इस अनोखे प्रयोग ने लोगों को खूब आकर्षित किया। एंट्री के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं के बीच उत्साह देखते ही बना। भक्ति, रोशनी, संगीत और सिनेमाई अंदाज का यह संगम गणेश उत्सव में आकर्षण का केंद्र बन गया।

वीडियो में बप्पा की एंट्री को जिस तरह फिल्माया गया है, उसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया। वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और पसंद

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा 'बजरंग चौक का राजा'
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा 'बजरंग चौक का राजा'