युग तुलसी श्रीरामकिंकर उवाच — 17 सितंबर 2026
१७ सितंबर २०२६ · साकार भारत · पेज 4 — पूरा पेज पढ़ें
कटिंग का पाठ
कैकेईजी अंत:ःकरण मनोविज्ञान अनोखा सोचती थीं कि भरत मुझसे घृणा करता है, सारा समाज उससे घृणा करता है, क्योंकि राम को मैंने वन भेज दिया इसलिए मैं कलंक और अपयश की पात्र बन गई हूं। परंतु अगर मैं सती हो जाऊं तो कलंक धुल जाएगा। यद्यपि लोग भले ही मेरे कार्यों की आलोचना करें पर अंत में सती के रूप में मेरी याद अवश्य करेंगे। कैकईजी के अंतत:करण में सती होने के पीछे यही वृत्ति छिपी हुई थी। पर श्रीभरत ने कैकेईजी के चरणों को पकड़कर जो वाक्य कहा, यद्यपि वह दुखदाई था लेकिन उसका उद्देश्य बड़ा कल्याणकारी था। उन्होंने कहा कि अन्य माताएं सती होना चाहती हैं उसका कारण तो मैं समझ रहा हूं। पर आप क्यों सती होना चाहती हैं यह मैं नहीं समझ पाया। क्योंकि मैंने सुना है कि सती स्त्रियां मरने के पश्चात पति के लोक में जाती हैं और आप भी सती होकर पति के लोक में जाना चाहती हैं तो क्या पिताजी को अभी भी कुछ कष्ट देना बाकी है जो वहां जाकर देगीं ? यहां पर तो पिताजी ने आपका परित्याग कर दिया, आपका मुंह देखना भी बंद कर दिया। लिखा हुआ है कि कैकेईजी के भवन से निकलकर महाराज श्रीदशरथ ने कौशल्या के भवन में प्रवेश किया। इसका अभिप्राय है कि उन्हें क्रिया से वैराग्य हो गया तथा ज्ञान का आश्रय लेकर महाराज श्रीदशरथ संतुष्ट हुए।
पूरा पढ़ें
शिष्य विशु व्ही.पी. नेगी श्री रामकिंकर आध्यात्मिक मिशन erage.
यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव
इसी अंक की और कटिंग
भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री सायपेज 1
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की — 17 सितंबर 2026पेज 1
डेविस कप मुकाबले के लिए भारतीय टीम सियोल पहुंची, रणनीतिक तैयारी शुरूपेज 1
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के गौसेवकों एवं अधिकारियों की ली बैठकपेज 1
नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभपेज 1
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएंपेज 2
कवर्धा मेडिकल कॉलेज के पहले बैच ने डिप्टी सीएम शर्मा ने किया संवादपेज 2
दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से गंगा साहू बनीं आत्मनिर्भरपेज 2
लेटेस्ट न्यूज़
सभी देखें
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging' का विमोचन, भूपेश बघेल होंगे शामिल
रायपुर के बंद स्मार्ट शौचालयों की डिजिटल निगरानी, इंदौर एजेंसी संभालेगी सफाई
छत्तीसगढ़ के कोयलांचल में SECL की 'सुश्रुत योजना' से बन रहे डॉक्टर