मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग साकार भारत
२१ अगस्त २०२६ · पेज 4 / 8

युग तुलसी श्रीरामकिंकर उवाच — 21 अगस्त 2026

२१ अगस्त २०२६ · साकार भारत · पेज 4 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
युग तुलसी श्रीरामकिंकर उवाच — 21 अगस्त 2026
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

महाराज श्रीदशरथ से कैकेईजी ने कहा कि महाराज। आज तो आपको यह अवसर मिला है जिसके द्वारा अयोध्या में धर्म के चारों चरण पूरे हो जाएंगे। आज तो सत्य, तप, दया और दान चारों चरण एक साथ एकत्र हो गए। क्योंकि आपने मुझे वचन दिया था कि जो मांगोगी वह मिलेगा। और अगर आप उस वचन को पूरा करेंगे तो आपके सत्य को रक्षा हो जाएगी। धर्म का दूसरा चरण है तप और राम अगर चौदह वर्ष के लिए वन जाकर तप करेंगे तो धर्म का दूसरा चरण तब पूरा हो जाएगा। धर्म का तीसरा चरण दान है और जब आप भरत को राज्य का दान दे देंगे तो धर्म का तीसरा चरण पूरा हो जाएगा। और धर्म का चौथा चरण दया है तो आप दया मेरे ऊपर GTS। इस प्रकार सत्य, तप दया और दान चारों की रक्षा होने वाली है। और मैं तो धर्म की रक्षा के लिए ही सब कुछ कर रही हूं। और बँटवारा कितना बढ़िया किया है। सत्य का पालन दशरथ करें, तपस्या राम करें, एवं दया और दान हमें मिले। इसका अभिप्राय है कि हम यह चाहते हैं कि धर्म में जितनी त्याग की बात हो वह दूसरों के जीवन में आए। और धर्म में जितनी भोग या उपलब्धि की बात है वह हमारे जीवन में आए। जीवन में तप श्रेष्ठ है, अगर दूसरे का लड़का करे और भोग श्रेष्ठ है, अगर हमारे लड़के को मिले। यदि इस प्रकार धर्म का बंटवारा किया जाए तो यह धर्म नहीं अपितु धर्म के साथ छल होगा, तथा महारानी कैकेई ने यही छल किया।

पूरा पढ़ें

शिष्य विशु व्ही.पी. नेगी श्री रामकिकर आध्यात्मिक मिशन erage

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
युग तुलसी श्रीरामकिंकर उवाच — 21 अगस्त 2026
युग तुलसी श्रीरामकिंकर उवाच — 21 अगस्त 2026