मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग साकार भारत
२४ सितंबर २०२६ · पेज 8 / 8

साकार भारत ई-पेपर — 24 सितंबर 2026 · पेज 8 (3)

२४ सितंबर २०२६ · साकार भारत · पेज 8 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
साकार भारत ई-पेपर — 24 सितंबर 2026 · पेज 8 (3)
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

'राम-नामी' फिल्‍म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष रायपुर। रामनामी समुदाय की अनूठी परंपरा और सांस्कृतिक पहचान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'राम-नामी' को 72वें राष्ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार में “सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री! का प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फिल्‍म के निर्देशक श्री भरतबाला गणपति सहित निर्माता एवं पूरी फिल्‍म टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि “राम-नामी” को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलना छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। यह सम्मान केवल एक उत्कृष्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म को मिला पुरस्कार नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और पीढ़ियों से चली आ रही विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान भी है। उन्होंने कहा कि रामनामी समुदाय की परंपरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता का विशिष्ट उदाहरण है। अपनी अनूठी आस्था, परंपराओं और जीवन मूल्यों के माध्यम से रामनामी समाज ने प्रदेश की लोक संस्कृति को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
साकार भारत ई-पेपर — 24 सितंबर 2026 · पेज 8 (3)
साकार भारत ई-पेपर — 24 सितंबर 2026 · पेज 8 (3)