स्वर्गीय अजय निहलानी मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट का समापन
२७ अक्टूबर २०२६ · साकार भारत · पेज 8 — पूरा पेज पढ़ें
कटिंग का पाठ
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित स्वर्गीय अजय निहलानी मेमोरियल छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट का 25 अक्टूबर को समापन हुआ। यूनियन क्लब एवं इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु ait के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यूनियन क्लब में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को सम्मानित इस अवसर पर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि हमारा ऐतिहासिक यूनियन क्लब, जिसका लम्बा इतिहास रहा है, उन्होंने अपने साथी जो हम सब के बीच में नहीं रहे, अजय निहलानी जी उनके स्मृति में टूर्नामेंट का आयोजन किया और आज का पुरस्कार वितरण है। यह बहुत अच्छी बात है, एक समय तक लोग खेलते हैं उसके बाद खेलता छूटता है, लेकिन यूनियन क्लब में मैने देखा है यहां 60,65 वर्ष तक के लोग भी स्पोर्ट्स में भाग लेते हैं, चाहे वह टेनिस हो या बैडमिंट हो, यह खेलों के प्रति एक रुझान है , एक समर्पण है, और उस समर्पण को आगे बढ़ाने में यूनियन क्लब लगातार काम कर रहा है। अजय निहलानी जी की स्मृति में यह जो टूर्नामेंट हुआ है उसके विजेताओं को और सभी खिलाड़ियों को मैं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने यूनियन क्लब के अध्यक्ष गुरु चरण सिंह होरा जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका हमेशा ही प्रयास होता है कि इस तरह के मैदानों में हमारे स्थानीय खिलाड़ी आते रहे, उनको मौका मिले और वह आने वाले समय में छत्तीसगढ़ और देश का नाम रौशन करें।
पूरा पढ़ें
वहीं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस संघ द्वारा हमारे अध्यक्ष डॉ हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व में स्वर्गीय निहलानी स्मृति टूर्नामेंट का आयोजन हमने किया। टेनिस स्टेडियम इंटरनेशनल में 200 बच्चों की प्रविष्टियां आई है, यह पहली बार है जब इतनी संख्या में बच्चे टूर्नामेंट में भाग ले रहे है, इसमें 2 साल से लेकर 65 साल उप्र तक के लोगों का हमने पार्टिसिपेट कराया है। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानचित्र पर देखना चाहता है, हम लगातार टूर्नामेंट कर रहे हैं और यह टूर्नामेंट मिल का पत्थर साबित होगा, क्योंकि काफी संख्या में लोगों ने पार्टिसिपेट किया। मैं टूर्नामेंट में विजयी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं, इस टूर्नामनेट का मुख्य आकर्षण रहा संजय श्रीवास्तव जी जो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मैं सबको धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
होरा ने स्वर्गीय अजय निहलानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि टेनिस के प्रति उनके योगदान को याद रखने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को प्रतिवर्ष आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नियमित मंच मिल उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खेल मंत्री अरुण साव की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। सरकार के सहयोग से प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिल रहा है और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी की सराहना करते हुए होरा ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में टेनिस के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं का आयोजन और खेल सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास प्रदेश में टेनिस के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर जी एस भांबरा, डॉ अतुल शुक्ला, सुशिल बलानी , अवतार जुनेजा, सुनील सुराणा, धर्मपाल कलश, राज थौरानी, सुरेश कुकरेजा, प्रकाश कलश, प्रदीप माथानी,चरणजीत ओबेरॉय, गुरिंदर पाल सिंह जुनेजा, अशोक खूबचंदानी, रोहीन सेंटियागो, ACH जतिन कुमार, राजेश मिश्रा, रविंदर विंकी दत्ता, मंशा मेंघानी, प्रदीप मथानी, राजेश वासवानी, अभिजीत मिश्रा, अब्बास अली, हरदीप हयर, मनोज गंगवानी, राजेश चतरथ, किशोर खेतपाल, ऋषि कुमार बंछोर, विजय विश्वकर्मा, ऋषि राज सिंघानिया, कल्याण सिंह ठाकुर, डॉ सूरज अग्रवाल, डॉ अजय Us, Sis सिंह चौहान मौजूद रहे।
टूर्नामेंट में St-2, अंडरवर्ग और 65 वर्ष तक के मुकाबलों के साथ पुरुष एवं महिला सिंगल्स और डबल्स स्पर्धाएं शामिल रहीं।
विजेता खिलाड़ियों की सूची 3tet-2 बालिका वर्ग उपविजेता: हरलीन खेतपाल 3tst-4 बालिका वर्ग विजेता: अर्चना माथुर उपविजेता: Feat नैयर 3tet-6 बालिका वर्ग विजेता: जान्हवी साव उपविजेता: अर्चना माथुर महिला युगल वर्ग विजेता: ईशा शर्मा / पाखी भाट उपविजेता: दिव्या ज्योति साहू / जान्हवी साव 65+ युगल वर्ग विजेता: विजय संघोई / ऋषि बंछोर उपविजेता: ब्रह्मा जाधवानी / अमरजीत सिंह चड्ढा 45+ युगल वर्ग विजेता: भरत पटेल / अविनाश उपविजेता: प्रदीप मथानी / सुनील सुराना पुरुष एकल वर्ग विजेता: आरिज खान उपविजेता: सौरभ सिंह अंडर-44 युगल वर्ग विजेता: एकलव्य सिंह राजपूत / युवांश भोजवानी उपविजेता: हर्षिल नथानी / आकर्ष पांडेय अंडर-48 युगल वर्ग विजेता: आरिज खान / कबीर बारसानिया उपविजेता: विहार शरण भाटिया / अमोल अग्रवाल अंडर-48 बालिका वर्ग विजेता: Seat साव उपविजेता: तनिष्का भटनागर प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव देना और प्रदेश में टेनिस के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। आयोजन के माध्यम से उभरती प्रतिभाओं दिखाने अपनी अवसर क्षमता
यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव
इसी अंक की और कटिंग
वाराणसी में भारतीय वायुसेना का एयर शो, पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा शानदार हवाई प्रदर्शनपेज 1
बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने केपेज 1
प्रधानमंत्री देशवासियों के असाधारण कार्यों और नवाचारों को दे रहे राष्ट्रीय पहचान: सीएम सायपेज 1
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े नेपेज 1
छत्तीसगढ़ हॉकी लोग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हरायापेज 1
कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरणपेज 1
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 70 लाख के विभिन्नपेज 2
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़पेज 3
लेटेस्ट न्यूज़
सभी देखें
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging' का विमोचन, भूपेश बघेल होंगे शामिल
रायपुर के बंद स्मार्ट शौचालयों की डिजिटल निगरानी, इंदौर एजेंसी संभालेगी सफाई
छत्तीसगढ़ के कोयलांचल में SECL की 'सुश्रुत योजना' से बन रहे डॉक्टर