मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग साकार भारत
३ सितंबर २०२६ · पेज 8 / 8

48 वर्षीय महिला की अंबेडकर अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी

३ सितंबर २०२६ · साकार भारत · पेज 8 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
48 वर्षीय महिला की अंबेडकर अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में बिहार के मधुबनी जिले की 48 वर्षीय महिला की सफल कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी की गई। मरीज के हृदय की तीनों प्रमुख कोरोनरी धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज था. जिसे चिकित्सकीय भाषा में ट्रिपल वेसल डिजीज कहा जाता है। साथ ही मरीज के हृदय की पंपिंग क्षमता लगभग 40 प्रतिशत थी।

विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. कृष्णकांत साहू एवं उनकी टीम ने मरीज की बीटिंग हार्ट कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी सफलतापूर्वक की। इस सर्जरी में बाईपास के लिए मैमरी आर्टरी का उपयोग किया गया। सामान्यतः आर्टेरियल ग्राफ्ट को लंबे समय तक प्रभावी रहने वाला ग्राफ्ट माना जाता है। सीने की हड्डी को खोलकर Ties tess तकनीक से सर्जरी मरीज सर्जरी मिडलाइन स्टर्नोटोमी (र्दस्नदयद्वठृद teres ess) तकनीक से की गई। इसमें सीने की मध्य हड्डी यानी स्टर्नम को सावधानीपूर्वक खोलकर हृदय तक पहुंच बनाई जाती है। कोरोनरी बाईपास सर्जरी में यह एक स्थापित एवं विश्वसनीय ऑपरेटिव तकनीक है, जिसे गोल्ड स्टैंडर्ड तकनीक के रूप में जाना जाता है।

पूरा पढ़ें

सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी भी अच्छी रही। ऑपरेशन के दिन ही होश में आने के बाद मरीज ने शाम को हल्का नाश्ता किया और ऑपरेशन के दूसरे दिन से ही चलना-फिरना शुरू कर दिया। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और डिस्चार्ज किया जा रहा है अस्पताल मधुबनी से दरभंगा और फिर मरीज ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उन्हें पहली बार सीने में दर्द हुआ था। उन्होंने मधुबनी के एक अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लिया, लेकिन वहां हृदय संबंधी विशेषज्ञ सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण Se गैस एवं एसिडिटी की दवाएं देकर घर भेज दिया गया। कुछ दिनों बाद दोबारा सीने में दर्द होने पर परिजन उन्हें दरभंगा के एक बड़े अस्पताल में ले गए। वहां एंजियोग्राफी कराने पर पता चला कि हृदय की तीनों प्रमुख नसों में ब्लॉकेज है और डॉक्टरों ने उन्हें बाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी।

परिजन पहले पटना में सर्जरी कराने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान रायपुर में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट सर्जरी विभाग के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजन एंजियोग्राफी की सीडी लेकर अम्बेडकर अस्पताल पहुंचे और डॉ. कृष्णकांत साहू से परामर्श लिया। डॉ. साहू ने बताया कि मरीज की बाईपास सर्जरी यहां संभव है, लेकिन चूंकि मरीज बिहार की निवासी हैं, इसलिए बिहार के आयुष्मान कार्ड के आधार पर छत्तीसगढ़ में सर्जरी का लाभ मिल सकेगा या नहीं, इसकी जानकारी लेना आवश्यक था। आयुष्मान योजना कार्यालय से जानकारी लेने पर पुष्टि हुई कि बिहार के आयुष्मान कार्ड के आधार पर भी मरीज की सर्जरी अम्बेडकर अस्पताल में की जा सकती है। इसके बाद मरीज को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

ब्लड शुगर था 500 द्वह/खरु से अधिक, पहले किया गया नियंत्रित मरीज के उपचार में सबसे बड़ी चुनौती उनका अत्यधिक अनियंत्रित ब्लड शुगर था। अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय उनका ब्लड शुगर 500 द्वह/खरु से भी अधिक था। ऐसी स्थिति में तत्काल बाईपास सर्जरी करना जोखिमपूर्ण हो सकता था। चिकित्सकीय टीम ने पहले मरीज के ब्लड शुगर को नियंत्रित किया और उनकी स्थिति को सर्जरी के लिए उपयुक्त बनाने के बाद ही बाईपास सर्जरी डॉ. कृष्णकांत साहू ने बताया कि सामान्यतः पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कोरोनरी आर्टरी डिजीज (Bs) का जोखिम कम माना जाता है और महिलाओं में यह बीमारी प्राय: अधिक उम्र में सामने आती है। हालांकि, अनियंत्रित मधुमेह, मोटापा, तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन. पारिवारिक इतिहास, बढ़ता वजन, निष्क्रिय जीवनशैली और अस्वास्थ्यकर खान-पान जैसी स्थितियां महिलाओं में कम खतरा बढ़ा सकती उम्र हृदय

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

मुख्यमंत्री साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMSमुख्यमंत्री साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMSपेज 1 वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकारवार्तावन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकारवार्तापेज 1 राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागतराज्यपाल ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागतपेज 1 विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यपाल रमेन डेकाविश्वविद्यालयों की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यपाल रमेन डेकापेज 1 संसदीय समिति के दौरे पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षणसंसदीय समिति के दौरे पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षणपेज 1 कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, सितंबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोरकलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, सितंबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोरपेज 2 पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने छात्रों की समस्याएं सुनीं, शीघ्र निराकरण का दिया आश्वासनपूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने छात्रों की समस्याएं सुनीं, शीघ्र निराकरण का दिया आश्वासनपेज 2 बेमेतरा में बिजली व्यवस्था को बड़ी मजबूती, 19 करोड़ की लागत से बना 132/33 केवी उपकेंद्र शुरूबेमेतरा में बिजली व्यवस्था को बड़ी मजबूती, 19 करोड़ की लागत से बना 132/33 केवी उपकेंद्र शुरूपेज 2
यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
48 वर्षीय महिला की अंबेडकर अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी
48 वर्षीय महिला की अंबेडकर अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी