मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग साकार भारत
४ नवंबर २०२६ · पेज 4 / 8

ये छह शुभ गुण जीवन में हों तो दुनिया

४ नवंबर २०२६ · साकार भारत · पेज 4 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
ये छह शुभ गुण जीवन में हों तो दुनिया
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

. ये छह शुभ जुण जीवन में हों तो दुनिया परेशान... करन Rig होरा सपादक साकार भारत isl ध्य जीवन केवल शरौर से जुड़ी गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका वास्तविक उद्देश्य आत्मा की अधिक विकास करना है। मनुष्य को श्रेष्ठ बनाने के लिए केवल कर्म करना परयप्ति नहीं, बल्कि उसके भीतर सुजनशीलता, विवेक और सदृणों का विकास होना भी जरूरी है। जब व्यक्ति शरीर से आगे बढ़कर आत्मा की यात्रा शुरू करता है, तभी वह जीवन के वास्तविक अर्थ को समझ पाता है।

पूरा पढ़ें

गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस में भगवान Bee ने काकभुशुंडि को जीवन को सार्थक बनाने वाले छह महत्वपूर्ण सूत्र बताए हैं। ये सूत्र मनुष्य को आत्मिक शक्ति प्रदान करते हैं और जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी संतुलित रहने की प्रेरणा देते हैं।

कहते हैं-भगति ग्यान विज्ञान बिरागा, जोग चरित्र रहस्य बिभागा। जानब ते सबही कर भेदा, मम प्रसाद नहिं साधन Gar। अर्थात भक्ति, ज्ञान, विज्ञान, वैराग्य, योग तथा भगवान की लीलाओं और उनके रहस्यों को समझने की क्षमता ईश्वर की HU से प्राप्त होती है। इन गुणों के माध्यम से मनुष्य जीवन के गहरे रहस्यों को जान सकता है।

भक्ति व्यक्ति के मन में श्रद्धा, विश्वास और समर्पण पैदा करती है। भक्ति से अहंकार कम होता है और मन को शांति मिलती है। ज्ञान सही और गलत के बीच अंतर समझने की दृष्टि देता है। वहीं विज्ञान तर्क, अनुभव और तथ्यों के आधार पर जीवन को समझने की क्षमता विकसित करता है।

वैराग्य का अर्थ संसार छोड़ना नहीं, बल्कि संसार में रहते हुए अनावश्यक मोह और लालच से दूर रहना है। योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण रखना सीखता है। वहीं भगवान की लीलाओं के रहस्य को समझने का अर्थ जीवन की घटनाओं में ईश्वर की व्यवस्था, उद्देश्य और व्यापक दृष्टिकोण को पहचानना है।

आज मनुष्य ने सुखसुविधाओं के अनेक साधन जुटा लिए हैं, लेकिन इसके बावजूद मानसिक तनाव, चिंता, असंतोष और दुख से घिरा हुआ है। इसका एक बड़ा कारण बाहरी उपलब्धियों को ही सुख का आधार मान लेना है। जबकि वास्तविक आनंद भीतर की शांति और संतुलन में छिपा है।

इन छह शुभ गुणों का विकास होने पर व्यक्ति संसार में रहते हुए भी उसके दुखों से विचलित नहीं होता। वह परिस्थितियों को स्वीकार करना, कठिनाइयों का सामना करना और प्रसन्‍न रहना सीख जाता है।

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशकों से की चर्चामुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशकों से की चर्चापेज 1 युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरीयुवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरीपेज 1 निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें सभी काम : अरुण सावनिर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें सभी काम : अरुण सावपेज 1 राज्योत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समाराज्योत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समापेज 1 छत्तीसगढ़ को विकास के सशक्त मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्यछत्तीसगढ़ को विकास के सशक्त मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्यपेज 1 सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादवसशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादवपेज 1 Sakar Bharat - 4 November 2026 - Page 1Sakar Bharat - 4 November 2026 - Page 1पेज 1 जोहार छत्तीसगढ़ कप सीजन-1 का समापन, मोक्ष मारुति भिलाई बनी चैंपियनजोहार छत्तीसगढ़ कप सीजन-1 का समापन, मोक्ष मारुति भिलाई बनी चैंपियनपेज 2
यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
ये छह शुभ गुण जीवन में हों तो दुनिया
ये छह शुभ गुण जीवन में हों तो दुनिया