मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग साकार भारत
४ अक्टूबर २०२६ · पेज 5 / 8

मनokamna समिति की जगन्नाथ झांकी प्रथम, कांतारा क्लब दूसरे स्थान पर

४ अक्टूबर २०२६ · साकार भारत · पेज 5 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
मनokamna समिति की जगन्नाथ झांकी प्रथम, कांतारा क्लब दूसरे स्थान पर
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

रायपुर जणेश IARI क्लब दूसरे, रहीं तीसरे स्थान पर रायपुर। संत समिति अखिल भारतीय के तत्वावधान में गुढ़ियारी स्थित मां भारती विद्यालय में गणेश झांकी प्रतियोगिता-सम्मान समारोह हुआ। गणेशोत्सव के दौरान शहर में निकाली गई झांकियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संतों के सानिध्य में कलाकारों और समितियों का उत्साह बढ़ाया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष और दक्षिण कौशल के पीठाधीश्वर महंत राजीव लोचन दास, शक्तिधाम के पीठाधीश्वर संत दिवाकर दास महाराज और भाजपा नेता-समाजसेवी बसंत अग्रवाल मौजूद. रहे। प्रतियोगिता में झांकियों की सजावट, विषय-वस्तु, धुमाल प्रस्तुति, समिति के सदस्यों के उत्साह और अनुशासन के आधार पर मूल्यांकन किया गया। संजय अग्रवाल और अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

पूरा पढ़ें

भगवान जगन्नाथ की झांकी को मिला प्रथम स्थान प्रतियोगिता। मनोकामना गणेशोत्सव समिति ने भगवान जगन्नाथ की झांकी के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। समिति को शील्ड और 5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। मॉडल क्लब कांतारा की झांकी दूसरे स्थान पर रही, जिसे 3 हजार रुपए दिए गए। तृतीय स्थान पर श्री विनायक गणेश उत्सव समिति की होली रास लीला झांकी और श्री आराध्या सुनीति मंडल की कल्कि अवतार झांकी Tél। दोनों को 27 हजार रुपए की सम्मान राशि और प्रतीक चिन्ह दिया गया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली अन्य गणेश उत्सव समितियों को भी 3700 रुपए और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान बसंत अग्रवाल ने कहा कि रायपुर की गणेश झांकियां केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और युवाओं की मेहनत का प्रतीक हैं। कलाकार महीनों तक मेहनत कर झांकियों को तैयार करते हैं। ऐसे सम्मान समारोह से उन्हें आगे भी बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

बसंत अग्रवाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। भगवान गणेश ज्ञान और सहुद्धि के प्रतीक हैं, इसलिए युवाओं को नशामुक्त और स्वस्थ समाज बनाने का संकल्प लेना चाहिए। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिया सिंह ने भी सेवा संकल्प अभियान और नशामुक्त भारत जागरूकता अभियान के तहत गणेश उत्सव समितियों के युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

सीएम साय ने नितिन नवीन और स्मृति ईरानी को दी प्रदेश के विकास कार्यों की जानकारीसीएम साय ने नितिन नवीन और स्मृति ईरानी को दी प्रदेश के विकास कार्यों की जानकारीपेज 1 राजघाट पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में शामिल हुए पीएम मोदी, शास्त्री जी को भी किया नमनराजघाट पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में शामिल हुए पीएम मोदी, शास्त्री जी को भी किया नमनपेज 1 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलखमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलखपेज 1 वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहावित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहापेज 1 मंत्री रामविचार नेतम ने किया दिव्यांग स्कूल का औचक निरीक्षणमंत्री रामविचार नेतम ने किया दिव्यांग स्कूल का औचक निरीक्षणपेज 1 {"title": "मुफ्त में संवारेंगे डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना: मंत्री गजेंद्र यादव", "summary": "दुर्ग जिले में 'सुपर 80' योजना क...{"title": "मुफ्त में संवारेंगे डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना: मंत्री गजेंद्र यादव", "summary": "दुर्ग जिले में 'सुपर 80' योजना क...पेज 1 वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा 'बाघ रथ'वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा 'बाघ रथ'पेज 1 मंत्री दयालदास बघेल ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशमंत्री दयालदास बघेल ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशपेज 1
यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
मनokamna समिति की जगन्नाथ झांकी प्रथम, कांतारा क्लब दूसरे स्थान पर
मनokamna समिति की जगन्नाथ झांकी प्रथम, कांतारा क्लब दूसरे स्थान पर