चीन में स्पर्धा: पहले 2 मैच में भारत ने साउथ कोरिया और मलेशिया को हराया
८ सितंबर २०२६ · साकार भारत · पेज 7 — पूरा पेज पढ़ें
कटिंग का पाठ
रायपुर/बिलासपुर। जूनियर महिला एशिया कप टूर्नामेंट चीन के मोकी में 4 से 3 सितंबर तक होगी। इसमें पहले दो मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की है। इस जीत में छत्तीसगढ़ की दो बेटियां मधु सिदार व गीता यादव ने कमाल करते हुए कुल तीन गोल दागे हैं। ऐसा पहली बार है कि जूनियर टीम में प्रदेश के दो खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला।
दोनों ही खिलाड़ियों ने बहतराई स्थित एक्सीलेंस सेंटर में रहकर हॉकी बारीकियां सीखीं और आज भारत का प्रतिनिधत्व कर रही हैं। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा दक्षिण कोरिया, मलेशिया, चीन, जापान की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। शनिवार को भारत ने साउथ कोरिया को 4-4 और रविवार को मलेशिया को 47-7 से रौंदा। गीता ने दो गोल आर्थिक स्थिति कमजोर, पहले मजबूत इरादों से दोनों ने पाया मुकाम कबीरधाम जिले के ग्राम बोड़ला की रहले वाली गीता यादव के पिता किसान हैं। हॉकी के कोच शिव सिंह चौहान ने गीता को स्कूल में खेलते हुए देखा तो उसे हॉकी की बारीकियां सीखाना शुरू किया। उसका चयन बहतराई स्थित एक्सीलेंस सेंटर में हो गया। गीता ने 2022 से 2024 तक प्रशिक्षण हासिल किया और राष्ट्रीय स्पर्धाओं में उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के कैंप में जगह मिली। शेष7पेज 4 फॉरवर्ड प्लेयर मधु सिदार करीब दो महीने पहले इंडिया कैंप में शामिल रहीं। इस दौरान टीम में शामिल होंगी या नहीं यह तय नहीं था। यही वजह है कि मधु ने अपना पासपोर्ट तैयार नहीं कराया था। कम उम्र होने के कारण उन्हें अपने साथ माता-पिता का भी पासपोर्ट तैयार कराना था।
पूरा पढ़ें
उनके अभिभावक कम पढ़े लिखे हैं, जिनके कारण इसकी प्रक्रिया में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रयास कर एक हफ्ते में पासपोर्ट तैयार कराया
यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव
इसी अंक की और कटिंग
तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों व कृषि परंपरा के प्रतीक : सीएमपेज 1
वास्तुगुरुजी राणा सिकंदर - वास्तु शास्त्रपेज 1
उप मुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिलपेज 1
मंत्री टंक राम वर्मा की पहल से रोशन होंगे बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के 43 गांवपेज 1
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृतपेज 1
राज्यपाल रमेन डेका 'द्रोणाचार्य संगम-2026' में हुए शामिलपेज 1
आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के सूचकांकों की कलेक्टर ने की समीक्षापेज 2
बिहान से बदली राह, 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की कहानीपेज 2
लेटेस्ट न्यूज़
सभी देखें
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging' का विमोचन, भूपेश बघेल होंगे शामिल
रायपुर के बंद स्मार्ट शौचालयों की डिजिटल निगरानी, इंदौर एजेंसी संभालेगी सफाई
छत्तीसगढ़ के कोयलांचल में SECL की 'सुश्रुत योजना' से बन रहे डॉक्टर