उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष
३० अप्रैल २०२६ · साकार भारत · पेज 1 — पूरा पेज पढ़ें
कटिंग का पाठ
मुख्यमंः वेजय किसानों राहत रायपुर। वैवाहिक सीजन एवं आगामी फसल की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना, राम्हेपुर (कवर्धा) द्वारा किसानों को 73.80 करोड़ की राशि जारी की गई है। इसके साथ ही चालू पेराई सत्र में अब तक कुल 77.29 करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। कलेक्टर एवं कारखाने के प्राधिकृत अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भुगतान प्रक्रिया लगातार जारी है। समयबद्ध भुगतान से सहकारी व्यवस्था में किसानों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। चालू पेराई सत्र में कारखाने ने उपलब्धि हासिल की है, जिसमें 2,55,848 मीट्रिक टन गन्ना पेराई एवं 3,09,20 क्विंटल शक्कर उत्पादन किया गया है। यह सफलता किसानों के सहयोग, प्रशासनिक मार्गदर्शन और कारखाने की कुशल कार्यप्रणाली का परिणाम है।
पूरा पढ़ें
भोरमदेव WR कारखाना किसानों और श्रमिकों के हित में निरंतर कार्य कर रहा है। इसमें एफआरपी के अतिरिक्त रिकवरी आधारित भुगतान, शासन द्वारा प्रदत्त बोनस वितरण, रियायती दर पर शक्कर उपलब्धता, उन्नत बीज एवं कृषि मार्गदर्शन, नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किसानों के लिए सर्वसुविधायुक्त “बलराम सदन' तथा मात्र 5 रूपए में गरम भोजन की कैंटीन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना जिले की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनकर उभरा है। यह किसानों को न्यूनतम मूल्य की गारंटी. फसल विविधता को बढ़ावा, हजारों लोगों को रोजगार तथा पीडीएस के लिए सस्ती दर पर शक्कर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समय पर भुगतान, बेहतर प्रबंधन और किसान-केंद्रित योजनाओं के चलते यह कारखाना सहकारी मॉडल की सफलता का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ जिले के समग्र विकास को भी गति
यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव
इसी अंक की और कटिंग
श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरणपेज 1
मोदी ने काशी विश्वनाथ में पूजा की,पेज 1
सुशासन तिहार में प्राप्त शिकायतों और मांगों का समयबद्ध एवं प्रभावीपेज 1
राज्यपाल श्री रमेन डेका ’प्लेसमेंटनामा’ के समापन समारोह में हुए शामिलपेज 1
नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य -पेज 2
मज़दूरी छोड़ खेती में रचा इतिहास :पेज 2
गर्मी में पानी की किल्लत से राहत देगा ग्रे-वॉटर प्लांट,पेज 3
हर घर नल से जल से बदलापेज 3
लेटेस्ट न्यूज़
सभी देखें
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging' का विमोचन, भूपेश बघेल होंगे शामिल
रायपुर के बंद स्मार्ट शौचालयों की डिजिटल निगरानी, इंदौर एजेंसी संभालेगी सफाई
छत्तीसगढ़ के कोयलांचल में SECL की 'सुश्रुत योजना' से बन रहे डॉक्टर