छत्तीसगढ़ 5 मिनट पढ़ें

नई शिक्षा नीति से युवाओं को मिलेगा उज्ज्वल भविष्य: बृजमोहन

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
66 व्यूज़
नई शिक्षा नीति से युवाओं को मिलेगा उज्ज्वल भविष्य: बृजमोहन
छत्तीसगढ़

नई दिल्ली। रायपुर सांसद एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने क्या कहा

नई दिल्ली। रायपुर सांसद एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) देश के बच्चों और युवाओं को आधुनिक, कौशल आधारित तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि यह नीति शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाते हुए विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार कर रही है।

बृजमोहन अग्रवाल राजधानी नई दिल्ली स्थित ली मेरिडियन होटल में एएसोचैम द्वारा आयोजित 18वीं नेशनल एजुकेशन लीडरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट समिट 2026 में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं और शिक्षा जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया।

नई शिक्षा नीति से युवाओं को मिलेगा उज्ज्वल भविष्य: बृजमोहन
नई शिक्षा नीति से युवाओं को मिलेगा उज्ज्वल भविष्य: बृजमोहन

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति न...

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने पारंपरिक रट्टा आधारित शिक्षा प्रणाली से आगे बढ़कर विद्यार्थियों में नवाचार, कौशल विकास और व्यावहारिक ज्ञान को प्राथमिकता दी है। अब शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाना और स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025 उच्च शिक्षा क...

उन्होंने कहा कि विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025 उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसके माध्यम से उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, शोध और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

बृजमोहन अग्रवाल ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों के सुदूर इलाकों का उल्लेख करते हुए कहा कि वंचित वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत गैरसरकारी संगठनों और सं...

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत गैरसरकारी संगठनों और संसाधनों की कमी से जूझ रही संस्थाओं को अधिक सहयोग उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार, शिक्षा संस्थानों और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से विकसित भारत का सपना जल्द साकार होगा।

कार्यक्रम में शिक्षा नीति, कौशल विकास, नवाचार और भविष्य की शिक्षा व्यवस्था पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। सम्मेलन में देशभर से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और विभिन्न संस्थानों के प्रमुखों ने भाग लेकर शिक्षा सुधारों पर विस्तृत चर्चा की।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक

आपकी प्रतिक्रिया