स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय | पूरी खबर
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* मुख्यमंत्री श्री साय ने देवपुरी में सुपर स्पेशलिटी प्रथमेश हॉस्पिटल का किया शुभारंभ* छत्तीसगढ़ मध्य भारत के प्रमुख मेडिकल हब के रूप में तेजी से हो रहा विकसित : मुख्यमंत्री श्री साय* प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता होगी कम* नवा रा साकार भारत की रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में 200 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अत्याधुनिक मेडिसिटी परियोजना का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। मेडिसिटी के माध्यम से न केवल सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि इससे प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। इस पहल से चिकित्सा क्षेत्र में नए निवेश के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री का विजन है कि रायपुर और नवा रायपुर को एक ऐसे हेल्थकेयर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए जहां दूसरे राज्यों के लोग भी इलाज के लिए आएं और प्रदेश की आत्मनिर्भरता बढ़े।
प्रदेश में आधुनिक अस्पतालों के विस्तार की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए अब छत्तीसगढ़ के लोगों को दूसरे राज्यों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जब किसी मरीज को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है, तो परिवार पर आर्थिक और मानसिक बोझ बढ़ जाता है। राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं छत्तीसगढ़ में ही उपलब्ध हों। आधुनिक अस्पतालों के खुलने से एक मजबूत हेल्थकेयर इकोसिस्टम तैयार हो रहा है, जिससे न केवल गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित होगा, बल्कि चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों के लिए भी नए अवसर खुलेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का एक मजबूत कवच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि आर्थिक तंगी किसी भी नागरिक के उपचार में बाधा न बने। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि जिला अस्पतालों और दूरस्थ वनांचलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। सरकार की सोच स्पष्ट है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा पर प्रदेश के हर नागरिक का समान अधिकार है, चाहे वह राजधानी में हो या सुदूर क्षेत्र में।
समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रथमेश हॉस्पिटल के प्रबंधन और चिकित्सकों को बधाई देते हुए उनसे सेवा, संवेदनशीलता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। कार्यक्रम में विधायक श्री मोतीलाल साहू, डॉ. राजीव साहू, डॉ. सारिका साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक और चिकित्सा जगत की हस्तियां उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस नई शुरुआत को प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
और पढ़ें
- छत्तीसगढ़ न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से निखरेंगे राष्ट्रीय खिलाड़ी
- हरियाणा में 50 लाख लोगों को राहत: ₹1,634 करोड़ खातों में, लाडो लक्ष्मी की 12वीं किस्त जारी
- छत्तीसगढ़: कैंसर अस्पताल पर मंत्री जायसवाल की सख्त चेतावनी, 25 दिसंबर तक काम पूरा करें
- सोनम वांगचुक की चेतावनी: 'अघोषित आपातकाल', प्रदर्शनकारी रिहा हों रविवार तक