मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग साकार भारत
२४ अप्रैल २०२६ · पेज 2 / 8

’गर्मी में न हो पानी की किल्लत, योजनाएं समय पर पूरी हों‘,

२४ अप्रैल २०२६ · साकार भारत · पेज 2 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
’गर्मी में न हो पानी की किल्लत, योजनाएं समय पर पूरी हों‘,
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

कोरिया कोरिया मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिला (एमसीबी) के विकास कार्यो की समीक्षा को लेकर बुधवार को जिला पंचायत के मंथन कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ज्योत्सना चरण दास महंत ने की। इस दौरान दोनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि पेयजल और स्वास्थ्य प्री बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रीणों को किसी भी तरह की शानी नहीं होनी चाहिए। भीषण ff को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत की जाए, जरूरत पड़ने पर टैंकर से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। गांव-गांव में पेयजल आपूर्ति की नियमित निगरानी हो।

पूरा पढ़ें

सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने जल जीवन मिशन, मनरेगा अन्य केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मैदानी स्तर पर जाकर निरीक्षण करें और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करें। बैठक में कोरिया जिले के मनरेगा के आंकड़े प्रस्तुत किए गए, जिनमें 53,429 पंजीकृत परिवार, 90,44 श्रमिक पंजीकृत, 36,895 परिवारों को रोजगार, 57,357 श्रमिकों को काम इनमें महिला श्रमिकों की 48 प्रतिशत भागीदारी है। सांसद ने इन आंकड़ों की सराहना करते हुए रोजगार के अवसर और बढ़ाने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएमजनमन के तहत कोरिया जिले में 63 सड़कों का निर्माण.कुल॒ लंबाई. 363 किलोमीटर लगभग 266 करोड़ रुपये की स्वीकृति व सभी कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं और समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

सांसद ने कहा कि हर स्कूल में बालिकाओं के लिए अलग शौचालय अनिवार्य हो, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पेपजल और शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और मात्रा में कोई कमी न हो।

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
’गर्मी में न हो पानी की किल्लत, योजनाएं समय पर पूरी हों‘,
’गर्मी में न हो पानी की किल्लत, योजनाएं समय पर पूरी हों‘,