मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग सकार भारत
२४ अप्रैल २०२६ · पेज 2 / 8

धरा को बचाने की मुहिम

२४ अप्रैल २०२६ · सकार भारत · पेज 2 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
धरा को बचाने की मुहिम
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत जशपुर के ग्राम पंचायत पुरनानगर में आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण से जुड़े विभिन्‍न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया। “एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण जिसमें प्रत्येक व्यक्ति स्थानीय नागरिक शामिल से अपनी माता के सम्मान में एक वृक्ष लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव को भी बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं हुए। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और अपने गांव को हरित एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि सामुदायिक सहभागिता के जरिए प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल भी सिद्ध हुआ।

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
धरा को बचाने की मुहिम
धरा को बचाने की मुहिम