निर्माण श्रमिकों के कौशल विकास को मिली नई दिशा, बीओसी और सिपेट के बीच हुआ अनुबंध
२६ सितंबर २०२६ · साकार भारत · पेज 1 — पूरा पेज पढ़ें
कटिंग का पाठ
रायपुर। प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने श्रम विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल कौ गई है। गुरुवार को नवा रायपुर, अटल नगर में श्रम मंत्री श्री लखन देवांगन शासकीय निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (बीओसी) एवं सिपेट रायपुर के बीच पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों के कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण अनुबंध हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह उपस्थित रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 200 निर्माण श्रमिकों अथवा उनके बच्चों को आवासीय प्रशिक्षण प्रदान दौरान किया जाएगा। प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को प्लास्टिक प्रोसेसिंग, इंजेक्शन मोल्डिंग एवं URS जैसे तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
पूरा पढ़ें
इस पहल का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को पारंपरिक रोजगार के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ना है, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनके लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित हो ahi कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से श्रमिक परिवारों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस अवसर पर सिपेट रायपुर के प्रधान निदेशक डॉ. आलोक साहू, प्रशासनिक अधिकारी नितेश कुमार जैन, प्रबंधन तकनीकी रविंद्र रेड्री तथा बीओसी के सचिव श्री गिरीश रामटेके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव
इसी अंक की और कटिंग
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णु देव सायपेज 1
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमनपेज 1
सेवा के रंग से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प: उप मुख्यमंत्री अरुण सावपेज 1
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राहपेज 1
अनंत चतुर्दशी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी हार्दिक शुभकामनाएंपेज 1
जिले के सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 14.78 करोड़ स्वीकृतपेज 1
1.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजनपेज 2
कलेक्टर ने किया छिंदगढ़ विकासखंड में आश्रम-छात्रावासों का सघन निरीक्षणपेज 2
लेटेस्ट न्यूज़
सभी देखें
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging' का विमोचन, भूपेश बघेल होंगे शामिल
रायपुर के बंद स्मार्ट शौचालयों की डिजिटल निगरानी, इंदौर एजेंसी संभालेगी सफाई
छत्तीसगढ़ के कोयलांचल में SECL की 'सुश्रुत योजना' से बन रहे डॉक्टर