कलेक्टर ने किया छिंदगढ़ विकासखंड में आश्रम-छात्रावासों का सघन निरीक्षण
२६ सितंबर २०२६ · साकार भारत · पेज 2 — पूरा पेज पढ़ें
कटिंग का पाठ
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार ने बुधवार को छिंदगढ़ विकासखंड के विभिन्न आश्रम एवं छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल और भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्षत हेमंत सिन्हा भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने बालक आश्रम डोलेरास में व्यवस्थाओं, वाटर प्यूरीफायर एवं किचन सामग्री का निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई और व्यवस्थाएं बेहतर पाई गईं। वाटर प्यूरीफायर स्थापित होने तथा किचन सामग्री के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। वहीं कन्या आश्रम कूकानार में व्यवस्थाओं एवं रिपेयरिंग कार्य की सराहना करते हुए वाटर प्यूरिफायर का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास कुमाकोलेंग की व्यवस्थाएं भी संतोषजनक पाई Te। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अमित कुमार ने छात्रावासों में विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बालक आश्रम पेंदलनार में वाटर प्यूरीफायर स्थापित नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधीक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आश्रम-छात्रावासों में टोटीदार कंटेनर, बच्चों के लिए अलगअलग ग्लास एवं थाली, हाथ धोने के लिए पृथक नल तथा बर्तन धोने के लिए अलग स्थान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव
इसी अंक की और कटिंग
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णु देव सायपेज 1
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमनपेज 1
सेवा के रंग से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प: उप मुख्यमंत्री अरुण सावपेज 1
निर्माण श्रमिकों के कौशल विकास को मिली नई दिशा, बीओसी और सिपेट के बीच हुआ अनुबंधपेज 1
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राहपेज 1
अनंत चतुर्दशी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी हार्दिक शुभकामनाएंपेज 1
जिले के सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 14.78 करोड़ स्वीकृतपेज 1
1.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजनपेज 2
लेटेस्ट न्यूज़
सभी देखें
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging' का विमोचन, भूपेश बघेल होंगे शामिल
रायपुर के बंद स्मार्ट शौचालयों की डिजिटल निगरानी, इंदौर एजेंसी संभालेगी सफाई
छत्तीसगढ़ के कोयलांचल में SECL की 'सुश्रुत योजना' से बन रहे डॉक्टर