मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग साकार भारत
१३ मार्च २०२६ · पेज 2 / 8

Sakar Bharat - bastar - 13 March 2026 - Page 2

१३ मार्च २०२६ · साकार भारत · पेज 2 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
Sakar Bharat - bastar - 13 March 2026 - Page 2
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

अंचल बीजापुर। बीजापुर विकासखंड के सुदूर aa Fae नेल्लानार गांव पालनार में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। शासकीय प्राथमिक शाला मझारपारा, पालनार के नवनिर्मित विद्यालय भवन का विधिवत उद्धाटन ग्राम सरपंच मालती ताती एवं वार्ड पंच सुमित ताती के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीजापुर नागेश्वर निषाद, बीआरसी राजेश मिश्रा, सब इंजीनियर शैलेश वासम, प्रधानाध्यापक राजू पुजारी, विद्यालय के शिक्षक- कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। नवीन विद्यालय भवन के निर्माण से अब विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई में और अधिक रुचि बढ़ेगी तथा शिक्षा की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
Sakar Bharat - bastar - 13 March 2026 - Page 2
Sakar Bharat - bastar - 13 March 2026 - Page 2