धरसींवा को बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 50 बेड अस्पताल के उन्नयन को ₹97.18 लाख की मंजूरी
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
धरसींवा। विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल हुई है। विधायक अनुज शर्मा के सतत प्रयासों के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा को 50 बिस्तर वाले अस्पताल के रूप में उन्नत करने और आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए शासन ने ₹97.18 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
इस स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद बढ़ी है। लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की मांग की जा रही थी। अब शासन की मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता: अनुज शर्मा
विधायक अनुज शर्मा ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास और जनकल्याण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि धरसींवा में सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी और इसे पूरा करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।
उन्होंने कहा कि ₹97.18 लाख की स्वीकृति और 50 बेड अस्पताल का उन्नयन केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र के आम नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे गरीब, किसान, मजदूर, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।
रायपुर जाने की परेशानी होगी कम
विधायक ने कहा कि बीमारी या आपात स्थिति में ग्रामीणों को इलाज के लिए रायपुर जाने की मजबूरी का सामना करना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन से स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाएं मजबूत होंगी और मरीजों तथा उनके परिजनों को राहत मिलेगी।
अनुज शर्मा ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धरसींवा के विकास का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी सुविधाओं सहित हर क्षेत्र में विधानसभा को आगे ले जाना उनका संकल्प है।
वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन को मिली मंजूरी पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने विधायक अनुज शर्मा का आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अस्पताल के उन्नयन से धरसींवा क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में यह स्वीकृति क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
और पढ़ें
- छत्तीसगढ़ न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा का जनदर्शन, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके से दिए त्वरित समाधान के निर्देश
- विश्व साक्षरता पखवाड़ा: एक से पंद्रह सितंबर तक विशेष अभियान
- त्योहारों से पहले खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 उपद्रवियों पर कसा शिकंजा
- गरियाबंद में कमरछठ की धूम, सैकड़ों महिलाओं ने की सामूहिक पूजा; संतान की लंबी उम्र की मांगी कामना