छत्तीसगढ़ 5 मिनट पढ़ें

धरसींवा में ‘सेवा सदन’ का शुभारंभ, अब जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान | Raipur News Today

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
48 व्यूज़
धरसींवा में ‘सेवा सदन’ का शुभारंभ, अब जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान | Raipur News Today
छत्तीसगढ़

आज की रायपुर खबर के अनुसार... धरसींवा। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से शुक्रवार को “सेवा सदन” विधायक कार्यालय का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नवनिर्मित “सेवा सदन” का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भटकने से राहत देना है। अब स्थानीय नागरिक सीधे कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायतें और सुझाव दर्ज करा सकेंगे, जिनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। यह कार्यालय जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करेगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुज शर्मा की अनुशंसा पर जरूरतमंद, अस्वस्थ...

कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुज शर्मा की अनुशंसा पर जरूरतमंद, अस्वस्थ और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास और सामाजिक गतिविधियों में योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों और वरिष्ठ नागरिकों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि सौरभ सिंह ने क्या कहा

मुख्य अतिथि सौरभ सिंह ने कहा कि “सेवा सदन” केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि धरसींवा की जनता के विश्वास का केंद्र बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यालय जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम साबित होगा।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…
रसींवा में ‘सेवा सदन’ का शुभारंभ, अब जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
धरसींवा में ‘सेवा सदन’ का शुभारंभ, अब जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

विधायक अनुज शर्मा ने क्या कहा

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका सर्वोच्च दायित्व है। उन्होंने कहा कि “सेवा सदन” केवल ईंट-पत्थरों से बना भवन नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों की उम्मीदों और अधिकारों का केंद्र है। इसके माध्यम से अब लोगों को अपने कार्यों के लिए रायपुर नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र में ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह के साथ “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए उनके नेतृत्व में देश में हुए विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्य...

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लखन लाल धीवर, औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक
Dipti Das
दिप्ति दास साकार भारत की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

आपकी प्रतिक्रिया