छत्तीसगढ़ 3 मिनट पढ़ें

दुर्ग के श्री रोहित दास वैष्णव को महज 4 दिनों में मिला अनुज्ञप्ति लाइसेंस

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
दुर्ग के श्री रोहित दास वैष्णव को महज 4 दिनों में मिला अनुज्ञप्ति लाइसेंस
छत्तीसगढ़

प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का त्वरित और पारदर्शी लाभ मिल रहा है। सुशासन की इस व्यवस्था ने नगर निगम और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को इतना सरल बना दिया है कि लोगों के वर्षों पुराने कार्य अब मिनटों और दिनों में पूर्ण हो रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के निवासी श्री रोहित दास वैष्णव के लिए सेवा-सेतु केंद्र और डिजिटल व्यवस्था एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

    व्यावसायिक सुगमता और शासकीय सेवाओं की सहज उपलब्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण पेश करते हुए श्री रोहित दास वैष्णव ने अपने अनुज्ञप्ति (ट्रेड/बिजनेस) लाइसेंस के लिए 27 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया था। सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं प्रदान करने के प्रशासनिक संकल्प के चलते, उनके आवेदन का त्वरित सत्यापन किया गया और मात्र 4 दिनों के भीतर 31 अगस्त को उनका अनुज्ञप्ति लाइसेंस स्वीकृत कर जारी कर दिया गया। बिना किसी कार्यालयीन चक्कर और अनावश्यक कागजी कार्रवाई के इतनी शीघ्रता से लाइसेंस प्राप्त होने पर श्री रोहित दास वैष्णव ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार और सेवा-सेतु केंद्रों की सक्रियता से आम नागरिकों का समय और पैसा दोनों बच रहे हैं। त्वरित एवं सुगम सेवा प्रदान करने के लिए उन्होंने केन्द्र और राज्य शासन के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक
Dipti Das
दिप्ति दास साकार भारत की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

आपकी प्रतिक्रिया