खरोरा में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया
खरोरा। रायपुर जिले के खरोरा में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करते हुए उनसे तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग उठाई।
विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्त...
विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि देश की शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और कथित धांधलियों की नैतिक जिम्मेदारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं और छात्रों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने क्या कहा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उनका कहना था कि यदि छात्रों और युवाओं के हितों की अनदेखी जारी रही तो कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
इस विरोध कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अश्विनी वर्मा के नेतृत्व में खरोरा मंडल अध्यक्ष रविंद्र बबलू भाटिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवव्रत नायक, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव जुबेर अली, जिला उपाध्यक्ष आनंद गिलहरे, सुरेंद्र गिलहरे, भागबली ध्रुव, प्रदीप मढ़रिया, जितेंद्र चंद्राकर, अमित उइके, अनिल मारकोष, धनेश वर्मा, संत नवरंगे, शशांक चंद्राकर, भानु प्रताप भट्ट, सूरज ठाकुर, मिराज खान, रशीद खान, सतीश पटेल, होलेंद्र बंजारे, संदीप साहू, ललित कटारे, लखेश्वर कोसले, शत्रुघ्न, छोटू यादव, इरफान खान, चंद्रशेखर देवांगन सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने की भी बात कही। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि छात्रों और युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।