खरोरा की नम्रता तिवारी ने जीता ‘मिसेस छत्तीसगढ़ इंडिया’ का खिताब, महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
खरोरा। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नम्रता तिवारी ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने ‘मिसेस छत्तीसगढ़ इंडिया’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और महिला प्रतिभाओं को नई पहचान मिली है।
रायपुर के ललित महल में डॉ. रूना शर्मा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आरना फाउंडेशन, ब्यूटी आइकॉन इंडिया और ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया सीजन-7 से जुड़ी इस प्रतियोगिता में नम्रता तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया।
यूट्यूब के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दे रहीं पहचान
नम्रता तिवारी प्रदेश की जानी-मानी यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपराओं और विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं।
उनके वीडियो के जरिए प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय परंपराओं को व्यापक मंच मिल रहा है। यूट्यूब के माध्यम से पहचान बनाने के बाद अब उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
महिलाओं को दिया आत्मनिर्भरता और सपनों का संदेश
‘मिसेस छत्तीसगढ़ इंडिया’ का खिताब जीतने के बाद नम्रता तिवारी ने प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शादी, परिवार और घर की जिम्मेदारियां महिलाओं के सपनों का अंत नहीं होतीं, बल्कि उनके जीवन की नई शुरुआत बन सकती हैं।
उनकी इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि आत्मविश्वास, मेहनत और लगन के साथ महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं।
जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई
नम्रता तिवारी की इस सफलता पर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बधाई देने वालों में पद्मश्री अनुज शर्मा, विधायक धरसींवा, देवजी भाई पटेल, पूर्व विधायक धरसींवा, नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर, वेदराम मनहरे, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग, सुनीता अनिल सोनी, अध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा, टिकेश्वर मनहरे, अध्यक्ष जनपद पंचायत खरोरा, शिरीष तिवारी, रमेश शर्मा और समाजसेवी सूरज सोनी सहित अन्य लोग शामिल हैं।
नम्रता तिवारी की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर सामने आई है।
इसी विषय पर
- खरोरा में अवैध धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई 22 सितंबर 2026
- खरोरा पुलिस ने केबल चोरी गिरोह के 5 आरोपियों को पकड़ा, बाइक समेत चोरी का माल जब्त 11 सितंबर 2026
- त्योहारों से पहले खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 उपद्रवियों पर कसा शिकंजा 2 सितंबर 2026
- खरोरा के ज्वेलर्स हर शनिवार रखेंगे प्रतिष्ठान बंद, नियम उल्लंघन पर लगेगा ₹5100 का जुर्माना 3 जून 2026
- खरोरा में गणेश झांकी उत्सव 2026: निर्णायक समिति ने पंडालों का किया निरीक्षण 24 सितंबर 2026
- खरोरा में पहली बार चेन स्नेचिंग, महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने का हार झपटकर फरार हुए बदमाश 16 सितंबर 2026
और पढ़ें
- खरोरा न्यूज़
- खरोरा न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- पटवारियों की हड़ताल से किसानों पर टूटी मुसीबत, धान पंजीयन और राजस्व कार्य ठप होने से तहसीलों के चक्कर काट रहे अन्नदाता
- खरोरा में जुआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार, 14.53 लाख की संपत्ति जब्त
- खरौरा में गणेश झांकी समितियों का भव्य सम्मान, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया सम्मानित