वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण, खरोरा में 1420 लोगों ने किया सामूहिक गायन
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
खरोरा। राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरोरा में विशेष सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ गणमान्य नागरिकों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन में कुल 1420 लोग सामूहिक गायन के साक्षी बने।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं दीप मंत्र के साथ हुआ। इसके बाद सुबह 11 बजे से 11:03 बजे तक विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इस दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम में धरसीवां विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप म...
कार्यक्रम में धरसीवां विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के संयोजक सीताराम यादव, सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खरोरा के उपखंड संघचालक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन में नोडल प्राचार्य श्रीमती रजनी मिंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खरोरा के भरत देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित, व्यापारी सूरज सोनी, डॉ. गुलाब टिकरिहा, विकास ठाकुर, भाजपा प्रवक्ता, थाना प्रभारी विद्या भारद्वाज तथा पूर्व छात्र लोमश देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने सहभागिता की।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत यह आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार, देशभर में सामूहिक वंदे मातरम् गायन के माध्यम से इस ऐतिहासिक अवसर को स्मरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में सामूहिक सहभागिता के जरिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रयास में भी भागीदारी की गई।
मुख्य अतिथि अनुज शर्मा ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक यात्रा और उसके महत्...
मुख्य अतिथि अनुज शर्मा ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक यात्रा और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह गीत देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना की भावना से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने युवाओं एवं नागरिकों से राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
विद्यालय परिवार ने क्या कहा
विद्यालय परिवार ने कहा कि वंदे मातरम् देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना, त्याग और प्रेरणा से जुड़ा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय गीत है। इसकी 150वीं वर्षगांठ नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति दायित्व, गौरव और एकता की भावना से जोड़ने का अवसर है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, आचार्य-दीदियां, भै...
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, आचार्य-दीदियां, भैया-बहन, पूर्व छात्र, अभिभावक, पूर्व अभिभावक और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का समापन राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ हुआ।