रायपुर 5 मिनट पढ़ें

शाला प्रवेश उत्सव में अनुज शर्मा ने बच्चों का किया सम्मान | Raipur News Today

11 व्यूज़
शाला प्रवेश उत्सव में अनुज शर्मा ने बच्चों का किया सम्मान | Raipur News Today
रायपुर

आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर/धरसींवा। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खौना स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 'शाला प्रवेश उत्सव' उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए। विद्यालय परिसर पहुंचने पर शाला परिवार, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का ति...

कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर तथा पुस्तकें भेंट कर स्वागत किया। बच्चों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

महिलाओं का सम्मान समारोह

इस अवसर पर पिछले शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी आगे की पढ़ाई और करियर की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने क्या कहा

सभा को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और सपनों को साकार करने की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेल, कला और संस्कृति में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम'...

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। विधायक ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ पौधे लगाए तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक पौधे को वृक्ष बनने के लिए देखभाल की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार बच्चों को भी ज्ञान, संस्कार और अनुशासन की जरूरत होती है।

शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम खौना को विकास कार्यों की सौगात भी दी। उन्होंने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा के लिए 10 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण तथा गांव के मुक्तिधाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। कुल 15 लाख रुपये की इस घोषणा पर ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत तिल्दा अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, बंगोली मंडल अध्यक्ष चन्द्रकांत साहू, सरपंच प्रियंका वर्मा, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक