रायपुर 5 मिनट पढ़ें

कुम्हारी को विधायक अनुज शर्मा ने दी ₹76.69 लाख की सौगात | Raipur News Today

13 व्यूज़
कुम्हारी को विधायक अनुज शर्मा ने दी ₹76.69 लाख की सौगात | Raipur News Today
रायपुर

आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर/धरसीवां। धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा ने ₹76.69 लाख की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही 'वृहद वृक्षारोपण अभियान 2026' के तहत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा का ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियो...

कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा का ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पहार, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

लोकार्पित विकास कार्यों में महामाया मंदिर के पास तीन सामुदायिक भवनों का निर्माण (₹10 लाख), शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शेड निर्माण (₹15 लाख), मुख्य मार्ग से हनुमान मंदिर तक सीसी रोड (₹10 लाख), नवीन आंगनबाड़ी भवन (₹11.69 लाख), गौठान में बाउंड्री वॉल (₹20 लाख) तथा मुक्तिधाम तक सीसी रोड निर्माण (₹10 लाख) शामिल हैं।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने क्या कहा

सभा को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि ये केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्राम कुम्हारी (ज़ारा) के विकास, बच्चों के बेहतर भविष्य और ग्रामीणों की सुविधाओं की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि धरसीवां विधानसभा के प्रत्येक गांव का संतुलित एवं तेज गति से विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सामाजिक सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

उन्होंने कहा कि स्कूल में शेड निर्माण से विद्यार्थियों को सुविधा मिले...

उन्होंने कहा कि स्कूल में शेड निर्माण से विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी, जबकि नवीन आंगनबाड़ी भवन से बच्चों और महिलाओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने जो विश्वास उन्हें दिया है, उसे विकास कार्यों के माध्यम से निभाना उनका संकल्प है और क्षेत्र की हर आवश्यक मांग को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया।

ग्रामीणों ने विधायक अनुज शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में विकास की नई गति देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना था कि गांव की मूलभूत सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है और विकास के वादे धरातल पर उतरते दिखाई दे रहे हैं।

इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि वर्मा, जनपद पंचा...

इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि वर्मा, जनपद पंचायत तिल्दा अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, खरोरा मंडल अध्यक्ष सोना वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलोचनी साहू, महामंत्री दुलेश साहू, मीडिया प्रभारी कमलेश वर्मा, सरपंच संगीता वर्मा, सहकारी सोसायटी अध्यक्ष डोगेश वर्मा, पूर्व सरपंच दशरथ लाल साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक