रायपुर में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, बृजमोहन अग्रवाल ने संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर | Raipur News Today
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर, 15 जून। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक लेकर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी अभियानों की रणनीति तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की। बैठक में भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्या कहा
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य सरकार के विकासोन्मुखी निर्णयों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे आम नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की यो...
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जागरण अभियान के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि विकास की मुख्यधारा से समाज का प्रत्येक वर्ग जुड़ रहा है और इस सकारात्मक बदलाव की जानकारी जनता तक पहुंचाना आवश्यक है।
सांसद अग्रवाल ने संगठनात्मक मजबूती को भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति बताते...
सांसद अग्रवाल ने संगठनात्मक मजबूती को भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि पार्टी का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करना होगा ताकि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय नीतियों और राज्य सरकार के जनहितकारी कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
बैठक में आगामी जनसंपर्क अभियानों, सदस्यता विस्तार, संगठनात्मक कार्यक्...
बैठक में आगामी जनसंपर्क अभियानों, सदस्यता विस्तार, संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। सांसद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के विजन और राज्य सरकार के विकास कार्यों के बेहतर समन्वय से जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
बैठक में मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री गुरु खुशवंत साहब, विधायक अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह संभाग प्रभारी राजीव सिंह, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी तथा जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और पढ़ें
- रायपुर न्यूज़
- रायपुर न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- रायपुर में वैदिक गणित मेले का शुभारंभ, खरोरा विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा
- दिवाली पर घर में कामधेनु रखने के लाभ, वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर ने बताया महत्व
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का, गुरुचरण सिंह होरा बने साक्षी