रायपुर 4 मिनट पढ़ें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर माहभर चलेगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान | Raipur News Today

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
7 व्यूज़
पीएम मोदी के जन्मदिन पर माहभर चलेगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान | Raipur News Today
रायपुर

आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा माहभर चलाए जाने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों को लेकर रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला एकात्म परिसर में आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

अशोक बजाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

उन्होंने विशेष रूप से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मद...

उन्होंने विशेष रूप से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रत्येक घर में “आशीर्वाद का दीया” जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दीपक प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन के साथ राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए जनता के आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं का प्रतीक होगा।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप ने...

कार्यशाला को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप ने अभियान के सभी कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रमों के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाएं और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान से जोड़ा जाए।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

बैठक में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग और जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा गणेश शंकर मिश्रा, अंजय शुक्ला, देवजी पटेल, संजय ढीढी, डॉ. लखन धीवर, ध्रुवकुमार मिर्धा, देवकर साहब, अनिमेष कश्यप, गुलाब टिकरिया, चंद्रकांति वर्मा, संतोष शुक्ला, ललिता वर्मा, अशोक सिन्हा और किशोर देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कार्यशाला में शामिल हुए।

भाजपा नेताओं ने अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और सेवा गतिविधियों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक

आपकी प्रतिक्रिया