रायपुर 4 मिनट पढ़ें

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी | Raipur News Today

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
12 व्यूज़
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी | Raipur News Today
रायपुर

आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विहार रायपुर में शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं ॐ के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन तथा भगवान श्रीकृष्ण की आरती के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय के भैया-बहनों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने नृत्य, भजन, गीत और गरबा नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से गरबा नृत्य कार्यक्रम का आकर्षण केंद्र रहा।

छोटे-छोटे भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनकी वेशभूषा और आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना दिया। अभिभावकों के लिए भी विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें मटका फोड़ तथा चित्र पर बिंदी लगाने की प्रतियोगिता शामिल रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मां सरस्वती बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र...

कार्यक्रम में मां सरस्वती बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुलश्रेष्ठ, सदस्य श्री प्रकाश सिंह ठाकुर, सरस्वती शिक्षा संस्थान के सह प्रांत प्रमुख श्री मानिक लाल साहू, प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख श्री राम कुमार वर्मा, कन्या आश्रम प्रमुख श्रीमती संगीता चौबे सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

इसके अलावा डॉ. सन्नी सिकरवार, डॉ. आलोक शर्मा, अभिभावक श्री हितेश भारती गोस्वामी, श्रीमती भगवंतीन मैत्रे, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उत्तरा वर्मा, समस्त आचार्यगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कक्षा 12वीं के भैया-बहनों द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन और प्रसाद वितरण किया गया। अंत में शांति मंत्र के साथ जन्माष्टमी समारोह का विधिवत समापन हुआ।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक

आपकी प्रतिक्रिया