रायपुर 4 मिनट पढ़ें

अमृत भारत योजना के तहत सरोना स्टेशन का हुआ भव्य लोकार्पण | Raipur News Today

23 व्यूज़
अमृत भारत योजना के तहत सरोना स्टेशन का हुआ भव्य लोकार्पण | Raipur News Today
रायपुर

आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर। छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। इस दौरान रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सरोना रेलवे स्टेशन के साथ बालोद और चांपा रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया गया। इससे प्रदेश के रेल यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा।

सरोना रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और र...

सरोना रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि सरोना, बालोद और चांपा रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास विकसित भारत की सोच को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अमृत भारत योजना के तहत सरोना स्टेशन का हुआ भव्य लोकार्पण
अमृत भारत योजना के तहत सरोना स्टेशन का हुआ भव्य लोकार्पण

उन्होंने बताया कि रायपुर रेलवे स्टेशन पर लगातार बढ़ते यात्री दबाव को...

उन्होंने बताया कि रायपुर रेलवे स्टेशन पर लगातार बढ़ते यात्री दबाव को कम करने के लिए सरोना स्टेशन अब एक प्रमुख सब-स्टेशन के रूप में कार्य करेगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, आसान आवागमन और आधुनिक रेलवे सेवाओं का लाभ मिलेगा। आने वाले समय में यह स्टेशन रायपुर क्षेत्र की रेल व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाएगा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार रेलवे के आधुनिकीकरण पर कार्य कर रही है। उन्होंने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को भी ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उनके अनुसार, यह पहल भारत को हरित परिवहन की दिशा में आगे बढ़ाएगी और रेल संचालन से होने वाले प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

महिलाओं का सम्मान समारोह

कार्यक्रम के दौरान 'मेरे शहर का स्टेशन विकसित भारत में कैसा होगा' विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। ड्राइंग, निबंध, नृत्य और 'सेल्फी विद स्टेशन' प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर रायपुर की महापौर मीनू चौबे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR)...

इस अवसर पर रायपुर की महापौर मीनू चौबे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं को लेकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक