छत्तीसगढ़ 4 मिनट पढ़ें

राजनांदगांव : सौर ऊर्जा की ओर बढ़ता बघेरा – कलेक्टर ने ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
राजनांदगांव : सौर ऊर्जा की ओर बढ़ता बघेरा – कलेक्टर ने ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
छत्तीसगढ़

- सौर ऊर्जा की ओर बढ़ता बघेरा, 100 घरों तक सोलर पहुंचाने का संकल्प।

- 3 किलोवाट सोलर पैनल से प्रीति साहू का बिजली बिल हुआ शून्य।

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बघेरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर सोलर पैनल से मिल रहे लाभ और बिजली बिल में हो रही बचत की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोडऩे के लिए विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

सोलर पैनल लगा तो 1500 रूपए का बिजली बिल हुआ शून्य -।

    ग्राम बघेरा निवासी श्रीमती प्रीति साहू ने बताया कि उन्होंने लगभग दो माह पूर्व अपने घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया था। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगने से पहले उनका मासिक बिजली बिल करीब 1000 से 1500 रूपए तक आता था, लेकिन अब उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने योजना से मिले लाभ को साझा करते हुए बताया कि सौर ऊर्जा अपनाने से उनके परिवार को हर महीने बिजली खर्च में सीधी राहत मिल रही है। इसी तरह ग्राम बघेरा निवासी श्री अवधलाल यादव ने भी अपने घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित कराया है। ग्राम की सरपंच श्रीमती ऐश्वर्या देशमुख ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी अपने निवास पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है।

13 घरों में इंस्टॉलेशन पूर्ण, 100 का लक्ष्य -।

    ग्राम पंचायत सरपंच ने बताया कि ग्राम बघेरा में अब तक 13 घरों में सोलर पैनल इंस्टॉल किए जा चुके हैं और 27 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आगामी दो माह में 100 घरों में सोलर इंस्टॉलेशन का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीणों में सौर ऊर्जा के प्रति रूचि बढ़ रही है और योजना का लाभ लेने के लिए लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।

अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोडऩे के दिए निर्देश -।

    कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाते हुए पात्र परिवारों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं सब्सिडी की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाले लाभ का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जिन परिवारों ने सोलर पैनल लगवाए हैं, उनके अनुभवों को अन्य ग्रामीणों तक पहुंचाकर उन्हें भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने ग्राम बघेरा में निर्धारित 100 सोलर इंस्टॉलेशन के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। क्रमांक 134                -----------------

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक
Dipti Das
दिप्ति दास साकार भारत की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

आपकी प्रतिक्रिया