छत्तीसगढ़ 1 मिनट पढ़ें

राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान – सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत ग्राम रानीगंज में किया गया पौधरोपण

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
2 व्यूज़

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रानीगंज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ढारा के प्रतिनिधि, प्रबंध समिति रानीगंज, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। सभी ने पौधरोपण गतिविधि में सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। क्रमांक 141                -----------------

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक
Dipti Das
दिप्ति दास साकार भारत की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

आपकी प्रतिक्रिया