छत्तीसगढ़ 2 मिनट पढ़ें

टॉय बैंक में खिलौनों का दान, सेवा संकल्प से बच्चों के चेहरों पर खिलेगी मुस्कान | Raipur News Today

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
टॉय बैंक में खिलौनों का दान, सेवा संकल्प से बच्चों के चेहरों पर खिलेगी मुस्कान | Raipur News Today
छत्तीसगढ़

आज की रायपुर खबर के अनुसार... मुख्यमंत्री ने टॉय बैंक में खिलौने दान किए।

 90 लोगों ने टॉय बैंक में खिलौने दान किया।

रायपुर, 23 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत आज रायपुर में सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े छह सेवा अभियानों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में टॉय बैंक के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित किए गए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने टॉय बैंक में खिलौने दान कर अभियान की सराहना की और नागरिकों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, संचालक आयुष श्री राजेंद्र कुमार कटारा एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी टॉय बैंक में खिलौने दान कर अभियान में सहभागिता की। उनके साथ कुल 90 लोगों ने टॉय बैंक में खिलौने दान किए।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

टॉय बैंक में एकत्रित खिलौनों को जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों के जीवन में खुशियां लाने के साथ उनके खेल, रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को प्रोत्साहित करना है।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन नागरिकों को सेवा कार्यों से जोड़ने और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने की दिशा में पहल कर रहा है। एक खिलौना किसी बच्चे के लिए सिर्फ खेल का साधन नहीं, बल्कि उसके चेहरे पर मुस्कान लाने वाली छोटी-सी खुशी भी है।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक
Dipti Das
दिप्ति दास साकार भारत की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

आपकी प्रतिक्रिया