खरोरा 5 मिनट पढ़ें

खरोरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान समारोह

293 व्यूज़
खरोरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान समारोह
खरोरा

खरोरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान, नशा मुक्ति जागरूकता का दिया संदेश

खरोरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खरोरा नगर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहीं। उनके साथ पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, जनपद उपाध्यक्ष दुलारी सुरेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि वर्मा, सोना वर्मा, नपा अध्यक्ष सुनीता सोनी, नपा उपाध्यक्ष सुमीत सेन, नरेंद्र ठाकुर, स्वाती वर्मा, रानी सौरभ जैन, मनीषा वर्मा और बेबी गोस्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खरोरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान समारोह
खरोरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान समारोह

नशा मुक्ति जागरूकता पर संदेश

कार्यक्रम के दौरान समाज में प्रेरणादायक कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से केसला निवासी निर्मला बाई सेन को नशा मुक्ति जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा को भी नशा मुक्ति अभियान के समर्थन में जैकेट भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया।

पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने क्या कहा

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि देश की सर्वोच्च जिम्मेदारी भी एक महिला को दी गई और छत्तीसगढ़ से समाजसेवी लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजकर महिला शक्ति को मजबूत करने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन जैसी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने क्या कहा

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी। उन्होंने महिलाओं से समाज में जागरूकता फैलाने और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक अभियानों में आगे आने का आह्वान किया।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि वर्मा ने क्या कहा

कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड, आवास और बालिकाओं के लिए साइकिल योजना जैसी पहल महिलाओं और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गांव और समाज की हर महिला यदि निर्मला बाई सेन की तरह समाज सेवा और जागरूकता के कार्यों में भागीदारी निभाए, तो नशा मुक्ति और सामाजिक विकास का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।

— रिपोर्टर: Suraj, साकर भारत।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक
Suraj
Senior journalist Suraj reports on politics, governance, and public affairs. Known for credible ground reporting, sharp analysis, and commitment to responsible journalism.