मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग सकार भारत
२१ दिसंबर २०२५ · पेज 1 / 8

estate bal ph 4 tele

२१ दिसंबर २०२५ · सकार भारत · पेज 1 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
estate bal ph 4 tele
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का जांजगीर आएंगे रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर 22 दिसंबर को जांजगीर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसे लेकर पार्टी संगठन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्ढा 22 दिसंबर को दोपहर 2.5 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद वे सीधे हेलिकॉप्टर से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। जांजगीर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

पूरा पढ़ें

भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों, सुशासन और जनहित योजनाओं पर आधारित प्रदर्शी भी लगाई जाएगी। साथ ही, लाभार्थियों से संवाद और सम्मान कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
estate bal ph 4 tele
estate bal ph 4 tele