हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल,
२६ जुलाई २०२६ · सकार भारत · पेज 8 — पूरा पेज पढ़ें
कटिंग का पाठ
कोदवा की तस्वीर रायपुर। खैरागढ़-छुईखदानगंडई जिले के विकासखंड छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढ़ासागर के आश्रित ग्राम कोदवा में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव लाया है। लगभग 35 की आबादी और 57 परिवारों वाले इस गांव में पहले पेयजल की उपलब्धता तो थी, लेकिन पर्याप्त दबाव और नियमित आपूर्ति की समस्या के कारण कई घरों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पानी नहीं पहुंच पाता था। गर्मी के दिनों में स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती थी। ग्राम कोदवा पहाड़ी क्षेत्र के समीप स्थित है, जहां कुछ स्थानों पर पानी में आयरन की मात्रा भी पाई जाती थी। ग्रामीण हैंडपंप, बोरवेल, तालाब और अन्य जल स्रोतों पर निर्भर थे। महिलाओं और बुजुर्गों को पानी की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त श्रम करना पड़ता था, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित होती ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में 73 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए। योजना के क्रियान्वयन के साथ ही प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचना शुरू हुआ। गांव के सभी परिवारों नियमित उपलब्ध हो रहा है और पेयजल संकट पूरी तरह समाप्त हो गया है। योजना के सफल संचालन के ग्राम प्छ्त।
पूरा पढ़ें
समिति ग्राम गुणवत्ता समिति गठन
यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव
इसी अंक की और कटिंग
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सत्य साईपेज 1
रायपुर : सुशासन की मिसाल बनापेज 2
भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पहला मेडल:पेज 7
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट इवेंट का शेड्यूल जारी:पेज 7
रायपुर : ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य कापेज 8
रायपुर : सुशासन की सरकार में रायगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार,पेज 8
लेटेस्ट न्यूज़
सभी देखें
उत्तराखंड को IISER, AIIA व नए हाईवे पर केंद्र से सकारात्मक संकेत
धान खरीदी: छत्तीसगढ़ के किसान अब 'तुहर टोकन' ऐप से पाएंगे टोकन
छत्तीसगढ़ में 10 जनवरी 2027 से 'स्वगणना', घर बैठे दें जाति व अन्य जानकारी