मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग सकार भारत
१२ अप्रैल २०२६ · पेज 2 / 8

पॉलीटेक्निक कोरिया

१२ अप्रैल २०२६ · सकार भारत · पेज 2 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
पॉलीटेक्निक कोरिया
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

कोरिया। शासकीय वार्षिकोत्सव “उमंग 2026' का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम प्राचार्य गोनेश कुमार गजेन्द्र के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्‍न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर.जे. पाण्डेय उपस्थित रहे, जबकि कई अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत ‘Fe मातरम” के साथ की। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कॉमेडी, नाटक और रैम्पवॉक जैसे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हर प्रस्तुति में छात्रों की रचनात्मकता और मेहनत साफ नजर आई। मंच पर प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज सुनाई देती रही। विशेष रूप से “अनेकता में एकता' विषय पर आधारित रैम्पवॉक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। इस रैम्पवॉक में विद्यार्थियों ने भारत की विविध संस्कृति, परंपराओं और अलग-अलग राज्यों की वेशभूषा को मंच पर प्रस्तुत किया। छात्रों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में भारत की सांस्कृतिक विविधता को बेहद खूबसूरती से दर्शाया। इस प्रस्तुति को दर्शकों और अतिथियों ने काफी सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर प्रस्तुतियों ने भी माहौल को खुशनुमा बना दिया। छात्रों की हास्य प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब हंसे और कार्यक्रम का आनंद लिया। वहीं नृत्य और गीतों की प्रस्तुति ने भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अतिथियों ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई क्षमताओं को सामने लाने का अवसर देते हैं और उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं।

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
पॉलीटेक्निक कोरिया
पॉलीटेक्निक कोरिया