मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग सकार भारत
१ सितंबर २०२६ · पेज 8 / 8

अकरम भैया का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जीवन, हजारों खिलाड़ियों को दिलाई नई पहचान

१ सितंबर २०२६ · सकार भारत · पेज 8 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
अकरम भैया का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जीवन, हजारों खिलाड़ियों को दिलाई नई पहचान
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

पहचान रायपुर। वॉलीबॉल के प्रति ast से समर्पित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव एवं खेल से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी मोहम्मद अकरम खान को राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, viet sk खेल प्रतिभाओं को सम्मानित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में तीन वित्तीय वर्षों 2023-24, 202425 और 2025-26 के लिए कुल 425 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए. गए। इसी क्रम में वॉलीवॉल के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान देने वाले मोहम्मद अकरम खान को भी सम्मान मिला। मोहम्मद अकरम खान ने करीब १2 वर्ष की उम्र में वॉलीबॉल खेलना शुरू किया था। धीरे-धीरे यह खेल उनके जीवन का हिस्सा बन गया और बाद में उन्होंने नई प्रतिभाओं को तैयार करने को अपना मिशन बना लिया। वर्षो तक उन्होंने बच्चों और युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए उनके मार्गदर्शन में तैयार हुए अनेक खिलाड़ियों ने विभिन्‍न स्तरों पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। खेल जगत में उनकी पहचान ऐसे व्यक्ति के रूप में बनी, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से ज्यादा खिलाडियों की सफलता को महत्व तैयार को दिखाया बनने का सपना अकरम खान ने रायपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में वॉलीबॉल को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को अवसर देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से जुड़े खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों के बीच उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे उन्हें स्नेह और सम्मान से 'अकरम भैया' कहते हैं। सम्मान मिलने पर मोहम्मद अकरम खान ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल उनके जीवन का afi हिस्सा है और वे आगे भी प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे।

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
अकरम भैया का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जीवन, हजारों खिलाड़ियों को दिलाई नई पहचान
अकरम भैया का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जीवन, हजारों खिलाड़ियों को दिलाई नई पहचान