{"title": "युग तुलसी श्रीरामकिंकर उवाच", "summary": "महाराज श्रीदशरथ के प्रसंग के माध्यम से तुलसीदासजी द्वारा आसक्ति और उसके पर...
१५ अगस्त २०२६ · सकार भारत · पेज 4 — पूरा पेज पढ़ें
कटिंग का पाठ
महाराज श्रीदशरथ, जिनकी रामायण में प्रशंसा तो बार-बार की गई है लेकिन वहीं कैकेई के भवन में जाने के प्रसंग में तुलसीदासजी ने महाराज श्रीदशरथ की आलोचना की है। महाराज श्रीदशरथ की कमी यही है कि वे जब कैकेई के भवन की ओर जाने लगे तो कैकेई के प्रति आसक्त लेकर गए। इसका अर्थ है कि क्रिया के मूल में आसक्ति एवं कर्मफल की daa आकांक्षा जहां होगी वहां रामराज्य नहीं बनेगा। इसका तात्पर्य तो समझ में आता है, क्योंकि मार्ग में चल पड़ना ही केवल यशथेष्ट नहीं है, अगर व्यक्ति ऐसे मार्ग पर चल पड़े जहां पर कोई चिकनी वस्तु अथवा कोई छिलका गिरा हुआ हो, घी या तेल गिरा हुआ हो अथवा जहां पर फिसलन हो गई हो तो उसका परिणाम होगा कि वह बिना गिरे नहीं रहेगा। और फिसलकर गिरने पर लक्ष्य तक पहुंचना तो दूर उसका हाथ पैर और टूट जाएगा। ठीक इसी प्रकार से महाराज श्रीदशरथ के अंतःकरण में स्नेह भी है और आसक्ति भी है। आसक्ति का अभिप्राय है कि हमने इस फिसलन का निर्माण कर लिया है क्योंकि कोई व्यक्ति ऐसा हो ही नहीं सकता जिसके जीवन में आसक्ति तो हो पर फिसलन न हो। भई। आसकक््ति (कीचड़) के मार्ग से जो चलेगा उस व्यक्ति के फिसलने की संभावना बनी रहेगी। महाराज श्रीदशरथ के चरित्र में भी आप यही तथ्य पाएंगे। यद्यपि महाराज श्रीदशरथ के पैर तो बड़े धीरे-धीरे पड़ रहे हैं लेकिन वे जा रहे हैं कीचड़ की ओर ही। जब लोग कीचड़ में चलते हैं तो बहुधा पैर संभाल कर ही रखते हैं लेकिन पैर कितना भी संभालकर रखें अगर HAS बहुत अधिक दूर तक है तो उसका गिरना अवश्यंभावी है। शिष्य विशु व्ही.पी. नेगी श्री रामकिकर आध्यात्मिक मिशन erage
यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव
इसी अंक की और कटिंग
§st 3RI D 13,840पेज 1
let lan t yr pg m pe f nyपेज 1
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने छात्रों को दिया 'सहकार से रोजगार' का मंत्रपेज 1
तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चनापेज 1
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएंपेज 1
HAPPY INDEPENDENCE DAYपेज 1
युवा अपने हौसलों को मजबूत कर लक्ष्य हासिल करें : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरीपेज 2
बृजमोहन अग्रवाल ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, रायपुर-बिलासपुर एयरपोर्ट विकास को मिलेगी नई उड़ानपेज 2
लेटेस्ट न्यूज़
सभी देखें
उत्तराखंड को IISER, AIIA व नए हाईवे पर केंद्र से सकारात्मक संकेत
धान खरीदी: छत्तीसगढ़ के किसान अब 'तुहर टोकन' ऐप से पाएंगे टोकन
छत्तीसगढ़ में 10 जनवरी 2027 से 'स्वगणना', घर बैठे दें जाति व अन्य जानकारी