मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग सकार भारत
१८ अगस्त २०२६ · पेज 5 / 8

समय पर और निष्पक्ष न्याय जनता का अधिकार: रायपुर में न्यायिक सेमिनार

१८ अगस्त २०२६ · सकार भारत · पेज 5 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
समय पर और निष्पक्ष न्याय जनता का अधिकार: रायपुर में न्यायिक सेमिनार
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

चीफ जस्टिस बोले-समय पर और निष्पक्ष न्याय जनता का अधिकारः रायपुर में न्यायिक सेमिनार में हुए शामिल, आर्थिक अपराधों से लेकर ई-एफआईआर पर हुई चर्चा रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की ओर से रायपुर संभाग के न्यायिक अधिकारियों के लिए एक दिवसीय न्यायिक सेमिनार का आयोजन रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में किया गया। सेमिनार में रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार और महासमुंद जिले के 74 न्यायिक अधिकारियों ने हिस्सा कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने दीप जलाकर किया। इस दौरान हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश भी मौजूद रहे।

पूरा पढ़ें

इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि समय के साथ कानून, तकनीक और समाज में बदलाव हो रहा है। ऐसे में न्यायिक अधिकारियों को भी लगातार नई जानकारी हासिल करते रहना चाहिए और खुद को अपडेट रखना चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि ऑनलाइन लेन-देन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और नई तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से आर्थिक अपराध पहले की तुलना में ज्यादा जटिल हो गए हैं। भारतीय न्याय संहिता, 2023 लागू होने के बाद आपराधिक न्याय व्यवस्था में भी कई बदलाव हुए हैं। ऐसे में न्यायिक अधिकारियों को नए कानूनी प्रावधानों की सही जानकारी रखते हुए साक्ष्यों की सावधानी से जांच करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दीवानी मामलों में दस्तावेजी साक्ष्य की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। दस्तावेजों की Sua, प्रमाण, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, ety, पंजीयन और आपत्तियों से जुड़े मामलों का फैसले पर सीधा असर पड़ सकता है।

मुख्य. न्यायाधीश ने आपराधिक मामलों में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जीरो एफआईआर और ई-एफआईआर से अपराध की शिकायत दर्ज कराना आसान और तेज हुआ है। इससे लोगों को अपराध किसी भी क्षेत्र में होने पर न्याय व्यवस्था तक पहुंचने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि चेक अनादरण (चेक बाउंस) के मामले अदालतों में लंबित मामलों का एक बड़ा हिस्सा हैं। ऐसे मामलों को जल्दी निपटाने के लिए वैकल्पिक विवाद समाधान मध्यस्थता और समझौते जैसे तरीकों को बढ़ावा देने की जरूरत उन्होंने कहा कि इससे अदालतों पर लंबित मामलों का बोझ कम होगा और लोगों के विवादों का जल्दी समाधान भी हो सकेगा। साथ ही, पक्षकारों के कारोबारी और व्यक्तिगत संबंध भी बने रह सकते हैं।

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
समय पर और निष्पक्ष न्याय जनता का अधिकार: रायपुर में न्यायिक सेमिनार
समय पर और निष्पक्ष न्याय जनता का अधिकार: रायपुर में न्यायिक सेमिनार