पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत, भाटापारा में ₹5.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन
२७ अगस्त २०२६ · सकार भारत · पेज 3 — पूरा पेज पढ़ें
कटिंग का पाठ
भाटापारा नगर पालिका परिषद द्वारा बुधवार, 26 अगस्त को संत रविदास वार्ड स्थित अंबेडकर चौक के पास शाम 550 बजे विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रमाणपत्र एवं आवास की चाबी वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व. विधायक शिवरतन शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव एवं नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया,राकेश तिवारी जी भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश रात्रे,डॉ मोहन बांधे, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सुनील यदु,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्च जिलाध्यक्ष मनिंदर सिंह गुम्बर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष महाबल बघेल,मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत, जल विभाग सभापति सीता अशोक साहू एवं सभी ase गण उपस्थित रहेंग कार्यक्रम के दौरान भूमिपूजन मे इंटेकवेल से फिल्टर प्लांट तक पाइप लाइन विस्तार कार्य शामिल है, जिसकी लागत 24 करोड़ 8.8] लाख है।
पूरा पढ़ें
इसके साथ ही ओवर हेड टैंक/पानी टंकी निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया जाएगा, जिसकी स्वीकृत लागत 27 करोड़ 52.25 लाख है। इन दोनों कार्यों से शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को प्रमाणपत्र एवं उनके आवास की चाबी वितरित की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाटापारा शहर का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव
इसी अंक की और कटिंग
(bấ vấ bấ vấ bấ vấपेज 1
गडकरी बोले- नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समयपेज 1
Paghe bye talkinlपेज 2
बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास को लेकर हाईकोर्ट सख्त, एएआई को जल्द निर्णय लेनेपेज 2
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मानपेज 3
भाजपा नेता स्वाधीन जैन के जन्मदिन पर हुआ न्योता भोजपेज 3
बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकारपेज 3
एथनॉल नीति पर फिर से विचार होपेज 4
लेटेस्ट न्यूज़
सभी देखें
उत्तराखंड को IISER, AIIA व नए हाईवे पर केंद्र से सकारात्मक संकेत
धान खरीदी: छत्तीसगढ़ के किसान अब 'तुहर टोकन' ऐप से पाएंगे टोकन
छत्तीसगढ़ में 10 जनवरी 2027 से 'स्वगणना', घर बैठे दें जाति व अन्य जानकारी