मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग सकार भारत
२२ अप्रैल २०२६ · पेज 1 / 8

सिविल सेवा दिवस पर बोले मोदी

२२ अप्रैल २०२६ · सकार भारत · पेज 1 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
सिविल सेवा दिवस पर बोले मोदी
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

देवस राष्ट्रसेवा भारत नई दिल्‍ली। सिविल सेवा दिवस पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सिविल सेवकों को शुभकामनाएं दीं और उनके काम की सराहना all उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ एक औपचारिक अवसर नहीं है, बल्कि यह सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मौका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सभी सिविल सेवकों को मेरी शुभकामनाएं। यह सुशासन और राष्ट्र-निर्माण की दिशा में काम करने के हमारे संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का एक अवसर है। जमीनी स्तर से लेकर नीति-निर्माण तक, सिविल सेवकों के प्रयास अनगिनत लोगों के जीवन को स्पर्श करते हैं और भारत की प्रगति में अपना योगदान देते हैं। कामना है कि हमारे सिविल सेवक अपने कर्तव्य के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखते हुए उत्कृष्टता, नवाचार के साथ देश की सेवा करते रहें। ' एक अन्य पोस्ट में पीएम ने कहा, 'राष्ट्रेवा ही विकसित भारत की नींव है। सिविल सेवा दिवस के गौरवशाली अवसर पर आइए, व्यक्ति अंतिम पंक्ति विकास मुख्यधारा से जोड़कर सशक्त, समृद्ध एवं संवेदनशील भारतवर्ष के निर्माण का संकल्प दोहराएं। “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया, 'सिविल सेवा दिवस के अवसर सिविल सेवकों हमारे शुभकामनाएं। नीतियों को लागू करने, शासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पूरी ईमानदारी के साथ नागरिकों की सेवा करने के प्रति उनका समर्पण राष्ट्र-निर्माण में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कामना है कि यह अवसर राष्ट्र-सेवा के प्रति उनके संकल्प को और अधिक दृढ़ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सिविल दिवस के पावन मैं सभी सिविल अवसर सेवकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। जनसेवा के प्रति आपका समर्पण और जमीनी आपके स्तर पर किए गए प्रयास लोगों के जीवन में वास्तव में एक सकारात्मक बदलाव लाते हैं। नीतियों के क्रियान्वयन से लेकर रोजमर्रा की चुनौतियों से निपटने तक राष्ट्र-निर्माण और पूरे देश में सुशासन को मज़बूत बनाने में आपकी भूमिका अत्यंत निर्णायक है।

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
सिविल सेवा दिवस पर बोले मोदी
सिविल सेवा दिवस पर बोले मोदी