कोरासी को मिली विकास की सौगात, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने घोषित किए लाखों रुपये के कार्य | Raipur News Today
आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष तक देश के प्रधानमंत्री रहने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार को आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोरासी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा कई विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं।
कार्यक्रम की शुरुआत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण से हुई
कार्यक्रम की शुरुआत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण से हुई। इसके बाद आयोजित जनसभा में सांसद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना जैसी पहलें सरकार की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
जनसभा के दौरान सांसद मंच तक सीमित नहीं रहे, बल्कि माइक लेकर सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचे और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सवाल-जवाब किए। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि क्या घर-घर नल जल पहुंच रहा है, आयुष्मान कार्ड बने हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों ने योजनाओं के सकारात्मक परिणामों की जानकारी देते हुए संतोष व्यक्त किया।
जनसंवाद के दौरान एक ग्रामीण ने गांव में सड़क निर्माण की मांग रखी। सांसद ने मौके पर अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली और बरसात के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की घोषणा की। वहीं पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्रामीणों की मांग पर कोरासी में डाकघर भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय संगठनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। ग्राम कोरासी के समग्र विकास के लिए 10 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की गई, जिससे पंचायत स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करा सके।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और त्वरित समाधान...
उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। कार्यक्रम के बाद सांसद ने ग्रामीणों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और रात्रि भोज में भी शामिल हुए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब, भाज...
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।