छत्तीसगढ़ 3 मिनट पढ़ें

राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान में 18 वरिष्ठ नागरिकों ने लिया देहदान का संकल्प

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
3 व्यूज़

- वृद्धाश्रम में डिजिटल साक्षरता, नशामुक्ति और वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का दिया संदेश।

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत समाज कल्याण विभाग, माय भारत एवं सक्षम संस्था की टीम ने भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद किया। इस दौरान डिजिटल साक्षरता, देहदान, नशामुक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।     उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं उपयोगी इस्तेमाल की जानकारी दी गई है। माय भारत के शुभजीत एवं समाज कल्याण विभाग के निखिल साहू ने डिजिटल साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में सक्षम संस्था के जिला अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी ने रक्तदान, नेत्रदान एवं देहदान के महत्व पर जानकारी देते हुए समाजहित में योगदान के लिए प्रेरित किया। वृद्धाश्रम में निवासरत 45 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों में से 18 पुरूष एवं महिलाओं ने देहदान का संकल्प लेते हुए संकल्प पत्र भरा। श्री गुरमुख दास वाधवा के मार्गदर्शन में संकल्प पत्र की प्रक्रिया पूरी की गई। वार्ड पार्षद श्री शेखर लश्करे ने नशामुक्त भारत एवं वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के संबंध में संकल्प वाचन कराया। कार्यक्रम को श्री प्रकाश सांखला एवं श्री अरूण भास्कर गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर माय भारत की युवा टीम सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन आश्रम प्रबंधक श्री कमलेश कोसले ने किया। क्रमांक 144                -----------------

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

टैग्स

और पढ़ें

लेखक
Dipti Das
दिप्ति दास साकार भारत की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

आपकी प्रतिक्रिया