रायपुर में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, गुरुचरण सिंह होरा ने सपरिवार किया स्वागत | Raipur News Today
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर रविवार को राजधानी रायपुर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, स्टेशन रोड से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में प्रारंभ हुए नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तेलीबांधा गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन एवं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ (CSTA) के...
इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन एवं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ (CSTA) के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने ग्रैंड मेरेडियन कॉम्प्लेक्स के सामने अपने परिवार के साथ नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। होरा परिवार ने पंच प्यारों पर पुष्पवर्षा कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की अरदास की।

नगर कीर्तन के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं के लिए चने, पकोड़े, चाय और सेव-बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इस सेवा कार्य में होरा परिवार के साथ ग्रैंड ग्रुप के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर फाफाडीह चौक, शास्त्री चौक और गौरवपथ होते हुए तेलीबांधा गुरुद्वारा पहुंचा। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की भव्य पालकी, पंज प्यारों की अगुवाई और रागी सिंहों द्वारा गुरबाणी एवं गुरु जस का भावपूर्ण गायन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। वहीं, गतका टीम ने पारंपरिक शौर्य कला का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया। जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए और श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, दिलेर सिंह होरा, कुलदीप कौ..
.
इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, दिलेर सिंह होरा, कुलदीप कौर होरा, ग्रैंड ग्रुप के एमडी एवं छत्तीसगढ़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तरणजीत सिंह होरा, नैना होरा, राजा सक्तिराज सचदेव, सोनिया सचदेव, अर्शबीर सिंह होरा, गुरबीर सिंह होरा, गुरराज सचदेव, हरमीत सिंह होरा, कमलजीत सिंह होरा, सन्नी होरा, सरबजीत हन्नी, बॉबी होरा, गुरमीत सिंह होरा, नीना होरा, मिनी होरा सहित ग्रैंड विजन, ग्रैंड न्यूज और ग्रैंड ब्रॉडबैंड के अधिकारी-कर्मचारी तथा हजारों की संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे।
इसी विषय पर
- दिवाली पर घर में कामधेनु रखने के लाभ, वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर ने बताया महत्व 23 अक्टूबर 2026
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का, गुरुचरण सिंह होरा बने साक्षी 22 अक्टूबर 2026
- रायपुर में 23 अक्टूबर से क्षेत्रीय वैदिक गणित मेला, चार प्रांतों के 300 विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा 22 अक्टूबर 2026
- माना कैंप में जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य दुर्गा पंडाल, गुरुचरण सिंह होरा ने किए मां के दर्शन 19 अक्टूबर 2026
- रायपुर के सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में कन्या भोज का आयोजन, नौ कन्याओं का पूजन कर दिया सम्मान 17 अक्टूबर 2026
- मामागिग्स क्लब ने महापौर मीनल चौबे को दी जन्मदिन की बधाई 16 अक्टूबर 2026
और पढ़ें
- रायपुर न्यूज़
- रायपुर न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- अवैध कॉस्मेटिक फर्म पर छापा: रायपुर में 5 लाख का सामान जब्त
- रायपुर: गुरुकुल महिला महाविद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचाव की दी जानकारी
- सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में धूमधाम से मना बाल दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन