विक्रम प्रताप सिंह बने BJMTUC के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया कैज़ुअल एंड कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन का भी मिला प्रभार
नई दिल्ली। भारतीय जनता मज़दूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने संगठन के विस्तार और श्रमिक हितों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी विक्रम प्रताप सिंह को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
संगठन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य जी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने विक्रम प्रताप सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी। विक्रम प्रताप सिंह गोरखपुर जिले के ग्राम गौरपार गांगुपार के निवासी हैं और सामाजिक तथा श्रमिक हितों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद के साथ-साथ उन्हें ऑल इंडिया कैज़ुअल एंड कॉन...
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद के साथ-साथ उन्हें ऑल इंडिया कैज़ुअल एंड कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन सेक्टर का प्रभारी भी बनाया गया है। संगठन ने बताया कि अगले आदेश तक वह इस सेक्टर से जुड़े सभी प्रशासनिक एवं संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उनसे देशभर के कैज़ुअल और कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों के हितों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा की गई है।
BJMTUC का मानना है कि यह नियुक्ति संगठन के विस्तार, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि विक्रम प्रताप सिंह के नेतृत्व और अनुभव से श्रमिकों के हितों को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन की कार्यक्षमता में और वृद्धि होगी।
संगठन की ओर से इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया तथा भारत सरकार के मुख्य श्रम आयुक्त को भी प्रेषित की गई है।
विक्रम प्रताप सिंह की नियुक्ति पर BJMTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव तारा पाठक, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डेय, संतोष सिंह कमाण्डो सहित संगठन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, संगठनात्मक विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
और पढ़ें
- देश न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- दिल्ली में 2 अगस्त को लगेगा सबसे बड़ा रक्तदान शिविर, सीएम रेखा गुप्ता होंगी मुख्य अतिथि
- अमेरिका के नए वीजा नियम: भारत ने जताई चिंता, बातचीत जारी
- पुरी रथ यात्रा: महाप्रभु जगन्नाथ जन्मवेदी में विराजमान, आड़प मंडप बिजे शुरू
- हर्ष दुबे भारतीय टीम में शामिल, सुंदर चोटिल; लॉर्ड्स में निर्णायक वनडे